Aquarius Horoscope 2024 Love Finance Marriage Life Business Health: नया साल यानी 2024 कुंभ राशि के लिए अच्छा कहा जा रहा है। 2024 का आरंभ जहां बिजनेस के लिए खास है, वहीं वैवाहिक जीवन के लिए मार्च-अप्रैल चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिजनेस के लिए अप्रैल और जुलाई का महीना अच्छा रहेगा। जबकि लव लाइफ के लिए फरवरी और मार्च खास साबित होगा। आगे राशिफल 2024 के अनुसार लव लाइफ, वैवाहिक जीवन, बिजनेस और सेहत का राशिफल जानिए।
लव लाइफ
फरवरी और मार्च में लव लाइफ शानदार रहेगी। शुक्र देव लव लाइफ के लिए कारक ग्रह बनेंगे। जिसके परिणामस्वरूप पार्टनर के साथ अच्छी बनेगी। अगर किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा जून-जुलाई का महीना भी लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा। फिर इसके बाद नवंबर-दिसंबर में भी लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।
वैवाहिक जीवन
राशिफल 2024 के मुताबिक नया साल वैवाहिक जीवन में खट्टे-मीठे अनुभवों वाला साबित होने वाला है। नए साल में 5 मार्च से 23 अप्रैल के बीच वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। यह स्थिति कुंडली में मंगल ग्रह की गड़बड़ी से उत्पन्न होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। ऐसे में इस दौरान आपको पार्टनर के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा। लड़ाई-झगड़े की स्थिति आने पर भी शांति बनाए रखना होगा।
बिजनेस
जो जातक बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए 2024 की शुरुआत शानदार रहेगी। अगर बिजनेस में बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए अप्रैल और जुलाई का महीना सही रहेगा। फायदे के नजरिए से भी यह समय अच्छा रहेगा। सरकारी विभाग में काम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। अक्टूबर और नवंबर के बीच कुछ हद तक आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस दौरान अदालती पेंच में फंसने से बचना होगा।
सेहत
नए साल में सेहत कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। जिसकी वजह से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। फिर भी आपको योग, प्राणायाम इत्यादि करना होगा। राहु-केतु की वजह से भी सेहत प्रभावित हो सकता है। यह स्थिति साल के आखिरी में बनेगी।
क्या उपाय करना अच्छा रहेगा
शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा आर्पित करें। साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में केसरिया रंग का झंडा दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2024, जानें
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
51 mins agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines