Aaj ka Panchang 6 September 2025: हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश चतुर्थी के पर्व का समापन होता है। इस दिन गणेश विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन जहां भक्तजन अपने घरों व पंडालों में भगवान गणपित की मूर्ति स्थापना करते हैं, वहीं इसके 10 दिन बाद विधि-विधान से गणपति महाराज की पूजा-अर्चना करके उनकी प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी सुविधा अनुसार 1, 3, 5 या 9 दिन के बाद भी विसर्जन कर देते हैं। आइए अब जानते हैं अनंत चतुर्दशी यानी 6 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में।
तिथि, योग और दिशा शूल
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 01:41 मिनट तक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी, जिसके बाद अब पूर्णिमा तिथि चल रही है। इसके अलावा इस समय अतिगण्ड योग का प्रभाव राशियों पर पड़ रहा है, जो सुबह 11:51 मिनट तक रहेगा। अतिगण्ड योग के समाप्त होते ही सुकर्मा योग का आरंभ हो जाएगा, जिसका प्रभाव देर रात तक पड़ेगा। साथ ही आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है।
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो हनुमान जी और शनि देव को समर्पित आज शनिवार के दिन देर रात 10:55 मिनट तक धनिष्ठा रहने वाला है, जिसके बाद देर रात तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 02:31 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वणिज करण रहने वाला है।
चंद्रमास और सम्वत
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज प्रात: काल 6 बजकर 2 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 37 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच शाम में 5 बजकर 52 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा। वहीं, अगले दिन 7 सितंबर 2025 की सुबह 6 बजकर 19 मिनट के आसपास चंद्रास्त होने के योग हैं।
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
आज का शुभ मुहूर्त और योग
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन मिथुन राशि में गुरु देव और मीन राशि में शनि देव संचार करेंगे।
- चंद्र देव आज दोपहर तक मकर राशि में संचार करेंगे, जिसके बाद वो कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- बुध देव आज अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन सूर्य देव और केतु ग्रह के साथ सिंह राशि में रहने वाले हैं।
- आज कन्या राशि में मंगल देव और कर्क राशि में शुक्र देव रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु ग्रह दिनभर संचार करेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: अरुण वक्री के शुभ प्रभाव से 6 राशियों का दिन बनेगा यादगार, पढ़ें 6 सितंबर का प्रेम राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
28 mins agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines