Aaj Ka Panchang 24 January 2026: धार्मिक दृष्टि से 24 जनवरी 2026 का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन न सिर्फ मां त्रिपुर भैरवी को समर्पित माघ गुप्त नवरात्रि का छठा दिन है, बल्कि शिव जी और मां पार्वती के सबसे बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी भी है. ऐसे में इस दिन देवी और देवता दोनों की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ हो सकता है. चलिए अब क्रमानुसार जानते हैं आज यानी 24 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.
तिथि
आज दिन के पहले 40 मिनट तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि थी, जिसके बाद से दिन के अंत तक सप्तमी तिथि रहेगी.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर
- चन्द्रास्त- रात 11 बजकर 19 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 17 मई तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ‘शनि’, 2026 में पहली बार किया गोचर
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से दोपहर करीब 2 बजे तक उत्तरभाद्रपदा रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक रेवती नक्षत्र रहने वाला है.
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह और चंद्र ग्रह: मीन राशि में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- मंगल ग्रह, बुध ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
24 जनवरी 2026 का शुभ समय
24 जनवरी 2026 का अशुभ समय
योग
आज के दिन की शुरुआत शिव योग से हुई है, जो दोपहर में करीब 2 बजे तक रहेगा. शिव योग के बाद सिद्ध योग का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होगा. बता दें कि 24 जनवरी 2026 को दो बार रवि योग का संयोग बन रहा है. पहली बार सुबह 07:13 से सुबह 10:56 मिनट तक, जबकि दूसरी बार दोपहर 02:16 से अगले दिन (25 जनवरी 2026) की सुबह 07:13 मिनट तक रवि योग रहेगा. इसके अलावा पहले रवि योग के दौरान विडाल योग का संयोग बन रहा है, जबकि दूसरी बार में आडल योग रहेगा.
करण
आज प्रात: काल से दोपहर करीब 1 बजे तक कौलव करण रहेगा, जिसके बाद अगले दिन (25 जनवरी 2026) की सुबह तक तैतिल करण रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines