Morning Mantras : हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, व्रत और मंत्रों का बहुत ज्यादा महत्व है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति नियमित रूप से मंत्रों का उच्चारण करता है, उससे उसकी सभी परेशानियां कम हो जाती हैं। इसके अलावा मंत्रों को शक्तिशाली और प्रभावी भी माना जाता है, क्योंकि हिंदू मान्यता के अनुसार कोई ना कोई मंत्र किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी वजह से मंत्रों का उच्चारण करने में मनुष्य का मन शांत होता है और उसे पॉजिटिव महसूस होता है। शास्त्रों में सुबह के समय को सबसे अच्छा माना जाता है। इसी वजह से जो लोग सुबह उठते ही मंत्रों का उच्चारण करते है या फिर अच्छे विचार सोचते हैं इससे वह पूरे दिन सकारात्मक रहते हैं।
आइए अब जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसान, सुबह उठते ही किन-किन मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए, जिससे व्यक्ति को अच्छा और शांत महसूस होता है। साथ ही उसे सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा।
ऊँ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ‘ॐ’ को सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इसलिए जो भी व्यक्ति सुबह उठते ही इस मंत्र का उच्चारण करता है उससे इसे मानसिक शांति के साथ-साथ शारीरिक बल भी प्राप्त होता है। ‘ऊँ’ के उच्चारण मात्र से ही मन शांत हो जाता है। साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
गायत्री मंत्र
अगर आपका भी मन अशांत रहता है या फिर आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आते रहते है, तो ऐसे में आप ‘गायत्री मंत्र’ का उच्चारण कर सकते हैं। जो लोग नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जप करते हैं, उन्हें अपने चारों ओर सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा का ही अहसास होता है।
महामृत्युंजय मंत्र
शिव पुराण में ’महामृत्युंजय मंत्र’ को सबसे शक्तिशाली शिव मंत्र बताया गया है। कहा जाता है कि जो भी लोग रोजाना सुबह इस मंत्र का जाप करते हैं, इससे उनके दिमाग से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है। इसके अलावा इस मंत्र के जप से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा उसे मांगलिक दोष के साथ-साथ नाड़ी और कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है।
लक्ष्मी मंत्र
सुबह उठते ही ‘लक्ष्मी मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी, कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती॥ करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥’ का उच्चारण करना भी शुभ होता है। इस मंत्र का उच्चारण आप सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों को देखकर कर सकते हैं। इससे आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपकी बुद्धि का विकास होगा। साथ ही आपके ऊपर मां सरस्वती का आर्शीवाद बना रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines