Veshi Rajyoga: मई महीने की पहली तारीख यानी 1 मई को गजब के शुभ संयोग और योग बन रहे हैं। कल बुधवार को कालपुरुष कुंडली में बुध और मंगल की युति से वेशी राजयोग बन रहा है। वेशी राजयोग तब बनता है, जब सूर्य से 12वें भाव (घर) में मंगल और बुध स्थित होते है। बता दें, कल 1 मई को सूर्य कालपुरुष कुंडली के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, तो उनसे 12वें घर यानी कालपुरुष कुंडली नवम भाव में मंगल और बुध के स्थित होने से यह राजयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, कल 1 मई को शुक्ल योग और श्रवण नक्षत्र का भी संयोग हो रहा है। इन शभु योगों और संयोगों से 7 राशियों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किन 7 राशियों यह लाभ होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का व्यापारिक यात्रा पर जानें के योग हैं। उनकी यह यात्रा काफी लाभदायक रहेगी। वेशी राजयोग (Veshi Rajyoga) के प्रभाव से लंबे समय से रुका हुआ कोई कॉन्ट्रैक्ट कल फाइनल हो सकता है, जो जबरदस्त फायदेमंद सिद्ध होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अप्रत्याशित रूप से आमदनी बढ़ने के योग बना रहा है। उन्हें कई स्रोतों से आय हो सकती है। वेशी राजयोग (Veshi Rajyoga) के असर के कारण किसी को दिया हुआ मोटा कर्ज भी वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन के राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पार्टनरशिप में चल रहे काम से अच्छा मुनाफा आने के संकेत हैं। मैन्यूफैक्चरिंग के काम से जुड़े जातक को बहुत बड़ा आर्डर मिलने के योग हैं, जो करोड़ों में हो सकता है।
ये भी पढ़ें: हेयरफॉल से मुक्ति दिलाएंगे ये आसान एस्ट्रो उपाय, बालों की समस्या के लिए जिम्मेदार हैं ये ग्रह
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए निवेश से अच्छा-खासा धन आने के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश का बहुत बढ़िया रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वेशी राजयोग (Veshi Rajyoga) में कल नया निवेश भी कर सकते हैं, जो भविष्य में बढ़िया फायदा देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन शेयर और सट्टा बाजार, वैध गैम्बलिंग और निवेश से अच्छा मुनाफा वाला साबित होगा। सोच समझ कर और किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सही निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Fitkari ke Upay: कुंडली की राहु दोष से छुटकारा दिलाएगी फिटकरी की पोटली, आज से ही करें ये उपाय
तुला राशि
तुला राशि के जातक कल के दिन केवल अर्थ लाभ ही नहीं करेंगे बल्कि मान-सम्मान भी पाएंगे। मोटी राशि का अटका हुआ वाउचर और सरकारी बिल पास होने का शुभ समाचार मिल सकता है। सिर से कर्ज का बोझ उतर जाएगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के वैसे जातक जो थोक व्यापार और व्यवसाय से जुड़े हैं, जबरदस्त मुनाफे में रहेगे। गोदाम का नहीं बिका हुआ पुराना माल अच्छी कीमत पर बिक सकता है। खुदरा व्यवसायी भी अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
ये भी पढ़ें: Grah Gochar: 1 मई से खुलेगा 5 राशियों का भाग्य, मेष में सूर्य-शुक्र की युति से बनेंगे बिगड़े काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines