China-Taiwan tension: ताइवान के साथ तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि बीजिंग सैन्य प्रशिक्षण को मजबूत करेगा और युद्ध की तैयारी करेगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा तेजी से अस्थिर और अनिश्चित हो रही है। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति ने बीजिंग में केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त अभियान कमांड सेंटर के दौरे के दौरान यह घोषणा की।
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक, शी ने कहा कि चीन अब अपने सैन्य प्रशिक्षण और किसी भी युद्ध की तैयारी को व्यापक रूप से मजबूत करेगा। सरकारी मीडिया संस्थान सिन्हुआ ने शी के हवाले से कहा, “पूरी सेना को अपनी सारी ऊर्जा युद्ध की तैयारी के लिए समर्पित करनी चाहिए और युद्ध की तैयारी के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहिए।”
अभी पढ़ें – ‘रूस को यह सुनने की जरूरत है … खासकर भारत से’, यूक्रेन पर हमले को लेकर बोला अमेरिका
जिनपिंग ने दिए आदेश
रिपोर्ट के मुताबिक, शी ने सशस्त्र बलों को 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के मार्गदर्शक सिद्धांतों का पूरी तरह से अध्ययन, प्रचार और कार्यान्वयन करने, राष्ट्रीय रक्षा और सेना को और आधुनिक बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति ने सेना को राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने, पार्टी और लोगों द्वारा सौंपे गए विभिन्न कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का भी निर्देश दिया।
चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग में सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना की वर्दी पहने हुए शी पहले भी इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं। शी के नेतृत्व में चीन ने ताइवान के प्रति अधिक कठोर रुख अपनाया है। कहा गया है कि ताइवान का जल्द ही चीन में पुनर्मिलन हो जाएगा।
अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों की बढ़ी टेंशन
शी जिनपिंग के इस आदेश से संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि अगस्त में अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद तनाव लगातार बढ़ रहा है। चीन ने इस यात्रा को राष्ट्र पर अपनी संप्रभुता के लिए एक चुनौती के रूप में देखा और ताइवान के ऊपर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास और बैलिस्टिक मिसाइल दागकर ताकत के प्रदर्शन के साथ जवाबी कार्रवाई की।
अभी पढ़ें – Aruna Miller: भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने अमेरिका में रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं
बता दें कि 69 वर्षीय जिनपिंग ने पिछले महीने चीन के राष्ट्रपति के रूप में एक ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद से सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
3 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
4 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
6 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
9 hrs agoLIVE: पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत, 14 नाविक भी शामिल-MEA
12 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
12 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
21 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines