World Shortest Flight Rout: आजकल जिसको मर्जी देख लें, कहीं भी पहुंचने के लिए जल्दबाजी में रहता है। टेंपाे की दूरी हो जीप को और बस की दूरी हो तो ट्रेन को और ट्रेन की दूरी हो तो जल्दी से जल्दी पहुंचने के लिए लोग हवाई जहाज तक की यात्रा को ज्यादा सुखद मानते हैं। कारण, सैकड़ों किलोमीटर की दूरी कुछ ही मिनटों में तय हो जाती है, लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां सिर्फ पैदल चल लेने भर की दूरी के लिए फ्लाइट पकड़ना लोगों की मजबूरी है। आइए जानें दुनिया के सबसे छोटे हवाई मार्ग के बारे में, जहां प्लेन उड़ते ही लैंड करने लगता है…
जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया के इस सबसे छोटे प्लेनरूट पर आपका सफर डेढ़ मिनट से भी कम यानि सिर्फ 80 सेकंड्स में पूरा हो जाएगा, जितनी देर में तो आप शायद ठीक से सीट बेल्ट भी न लगा पाएं। यह प्लेनरूट स्कॉटलैंड में है। यहां सिर्फ 2.7 किलोमीटर की दूरी को लोग हवाई जहाज से तय करते हैं।
ऐसा नहीं है कि वो यह सब शौक में करते हैं, अपितु ऐसा करना उनकी मजबूरी है और इस मजबूरी का कारण है समुद्र के बीच टापुओं पर बसना। ब्रिटेन में पड़ते स्कॉटलैंड के दो टापुओं वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे को फ्लाइट सर्विस से जोड़ने के पीछे की वजह आज तक यहां कोई पुल नहीं बनना है।
हालांकि महज 80 सेकंड्स का वक्त लगने के चलते यहां बड़े प्लेन उड़ाने की अनुमति नहीं है। छोटे साइज के प्लेन में केवल 8 लोग ही सफर कर सकते हैं। यहां ब्रिटेन की सरकार के साथ पिछले 50 साल से अनुबंधित लोगान एयर (Logan Air) नामक एयरलाइंस कंपनी लोगों को हवाई यात्रा की सेवा दे रही है।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
10 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
23 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines