World’s Longest Motorway : द पैन अमेरिकन हाईवे दुनिया का सबसे लंबा हाईवे है। इसकी लंबाई 48280.32 किलोमीटर है और नॉर्थ से साउथ अमेरिका तक रेगिस्तानों और जंगलों के रास्ते 14 देशों से होकर गुजरता है। पैन अमेरिकन हाईवे सड़कों का एक रोड है जो अमेरिका को जोड़ती हैं। इसमें कोलंबिया और पनामा के बॉर्डर्स के बीच 60 मील का केवल एक ब्रेक है। नॉर्थ और साउथ अमेरिका के तटीय इलाकों में स्थित लगभग सभी देश इससे कनेक्टेड हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस हाईवे का नाम दुनिया की सबसे लंबी मोटरेबल रोड के तौर पर दर्ज है।
जंगलों-रेगिस्तानों से होकर गुजरता है रास्ता
इससे जुड़े देशों में कनाडा, यूनाइटेड स्टेट्स, गुआटामाला, अल साल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीना हैं। इसके तहत कवर होने वाला एक हिस्सा जंगलों से घिरा है तो कुछ रेगिस्तानी इलाके में है। साउथ अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से इसे केवल सूखे मौसम में ही एक्सेस किया जा सकता है। इस हाईवे का कोई ऑफिशियल शुरुआती या खत्म होने का कोई बिंदु नहीं है। लेकिन माना जाता है कि यह अलास्का में शुरू होता है और चिली के प्यूर्टो मोंट व अर्जेंटीना के यूशुअइया में खत्म होता है।
1963 में शुरू हुआ था पैन अमेरिकन हाईवे
इस हाइवे के निर्माण की शुरुआत साल 1932 में टेक्सास के लारेडो से मेक्सिको सिटी तक सड़क के तौर पर हुई थी। इसके निर्माण से पहले अधिकतर सेंट्रल अमेरिकी देशों के बीच रोड कनेक्टिविटी बहुत खराब हुआ करती थी। साल 1963 में पैन अमेरिकन हाईवे शुरू हो गया था। इसकी पूरी दूरी तय करने में करीह 50 दिन का समय लगता है। इसके तहत कुछ और सड़कों का निर्माण भी होना था लेकिन अब ऐसा होने की संभावना कम ही है। पर्यावरणविदों ने कहा है कि यह कंस्ट्रक्शन जंगलों को कम करेगा। पैन अमेरिकन हाईवे के बीच में एक जगह आती है जिसे डेरियन गैप कहते हैं।
यह जंगलों का एक घना और खतरनाक हिस्सा है। इसी की वजह से यह हाईवे पूरी एक सड़क नहीं बन पाया। वीडियो में जानिए डेरियन गैप के बारे में।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में अंबानी! 5G सेवा लॉन्च करेगी रिलायंस
ये भी पढ़ें: पाक ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
ये भी पढ़ें: मस्क की होगी व्हाइट हाउस में एंट्री! ट्रंप राष्ट्रपति बने तो दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
4 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
10 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
11 hrs agoLIVE: यूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
16 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines