Canadian Deputy PM Chrystia Freeland Resign: जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका देते हुए कनाडा की उप प्रधान मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वित्त मंत्रालय संभाल रहीं फ्रीलैंड कई सालों से ट्रूडो सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री थीं। बता दें कि वह चार साल में सरकार छोड़ने वाली दूसरी वित्त मंत्री हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार फ्रीलैंड ने अपने त्यागपत्र में लिखा- “बीते शुक्रवार को आपने मुझसे कहा कि आप अब मुझे अपना वित्त मंत्री नहीं बनाना चाहते और मुझे कैबिनेट में दूसरा पद देने की पेशकश की। विचार करने के बाद, मैंने निष्कर्ष निकाला है कि मेरे लिए कैबिनेट से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदार और व्यवहार्य रास्ता है।”
क्यों छोड़ा पद?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के बदलावों को लेकर तैयार रहने के तरीके पर मतभेदों चल रहा था, जिसके कारण फ्रीलैंड ने कैबिनेट छोड़ दिया। बता दें कि ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसके खिलाफ रणनीति बनाने में फ्रीलैंड की मुख्य भूमिका थी। ट्रूडो के लिए अचानक फ्रीलैंड जाना वास्तव में एक बड़ा झटका है, जो पहले से आम चुनावों से घटती लोकप्रियता से जूझ रहे हैं।
कब संभाला पद?
रिपोर्ट में बताया गया कि फ्रीलैंड ने संसद में राजकोषीय और आर्थिक अपडेट देने से कुछ घंटे पहले ही अपने इस्तीफे की घोषणा की। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह दस्तावेज अभी भी जारी किया जाएगा या नहीं। इसके चलते कनाडाई डॉलर में गिरावट आई और बॉन्ड यील्ड में उछाल आया।
जानकारी के लिए बता दें कि फ्रीलैंड ने 2020 में यह पद संभाला था। उस समय प्रधानमंत्री का तत्कालीन वित्त मंत्री बिल मॉर्न्यू के साथ कोविड-संबंधित आय सहायता कार्यक्रमों पर खर्च जैसे मुद्दों पर मतभेद हो गया था, जिसके बाद उन्हें ये पद मिला।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े लोगों को मारी टक्कर, 4 गंभीर घायल, सामने आया CCTV वीडियो
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
5 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
10 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
11 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines