हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सचित मेहरा कौन? जो चुनेंगे Justin Trudeau का उत्तराधिकारी; लिबरल पार्टी में इनका अहम रोल

World News in Hindi: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार शाम को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही लिबरल पार्टी के प्रमुख का पद भी छोड़ दिया था। अब जस्टिन ट्रूडो का उत्तराधिकारी चुनने के जिम्मेदारी भारतीय मूल के शख्स को मिली है। उनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

World Latest News: कनाडा में इस समय राजनीतिक अस्थिरता का माहौल दिख रहा है। जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार शाम को पीएम पद से रिजाइन कर दिया था। माना जा रहा है कि लंबे समय से लिबरल पार्टी के सांसद ही उन पर पद छोड़ने का दबाव बना रहे थे। ट्रूडो ने पीएम के साथ पार्टी प्रमुख का पद भी छोड़ने का ऐलान किया था। जब तक पार्टी का नया नेता नहीं चुना जाता, ट्रूडो तब तक कार्यवाहक पीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। लिबरल पार्टी के नए नेता के चयन की जिम्मेदारी सचित मेहरा को मिली है। ट्रूडो सरकार का कार्यकाल इस साल अक्टूबर में पूरा होना है। माना जा रहा है कि समय से पहले भी चुनाव करवाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा; जानें किस वजह से लिया फैसला?

सचित मेहरा के बारे में जानते हैं, जिनको लिबरल पार्टी का नया नेता चुने जाने की जिम्मेदारी मिली है। सचित मेहरा भारतीय मूल के कनाडाई कारोबारी हैं। उनके पिता दिल्ली में रहते थे, जो 1960 में कनाडा शिफ्ट हो गए थे। सचित के पास ही लिबरल पार्टी के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी है। सचित के पिता ने कई रेस्टोरेंट ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम से कनाडा के ओटावा और विन्निपेग शहर में खोले थे। इन रेस्टोरेंट्स की जिम्मेदारी 1994 से सचित मेहरा के पास है। सचित इसके अलावा दूसरे बिजनेस भी करते हैं। वे कम्युनिटी डेवलपमेंट के कामों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

मैनिटोबा शहर में रहते हैं सचित

सचित फिलहाल कनाडा के मैनिटोबा शहर में रह रहे हैं। उनके पास ही कम्युनिटी रिलेशंस के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी है। हिंदी और पंजाबी भाषा को जानने वाले सचित मेहरा ने विन्निपेग शहर में डाउनटाइन बिज के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी 2016 से लेकर 2019 तक संभाली थी। कनाडा के कई इकोनॉमिक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से सचित जुड़े रहे हैं। वे चैरिटी के लिए धन जुटाने का काम भी करते हैं। वे चैरिटी फंडरेजर मसाला मिक्सर इवेंट में चेयरमैन के तौर पर भाग ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें:यूक्रेन से जंग की रूस ने चुकाई बड़ी कीमत, रोजाना गंवाए 1180 जवान; एक साल में मारे गए इतने सैनिक

विक्टोरिया के अस्पताल के लिए यूएस में उन्होंने 75 हजार डॉलर (6429326 रुपये) का फंड जुटाया था। कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए वे कैंपेन चला चुके हैं। सचित लिबरल पार्टी में ट्रूडो के पद छोड़ने से पहले नंबर 2 पर थे। 2019 में इस पार्टी को ज्वाइन किया था, 2023 में प्रेसिडेंट चुने गए। माना जा रहा है कि नए नेता के चयन के लिए वे जल्द बैठक बुला सकते हैं। लिबरल के प्रेसिडेंट के तौर पर उन्होंने पार्टी के लिए कैंपेन करने के अलावा फंड जुटाने का काम भी किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें