पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार आतंकियों को पाल पोश रहा है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी दे रहा है. वहीं, ताजा खबरों के अनुसार पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है. बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू मूसा कश्मीरी एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है. उसने एक वीडियो में हिंदुओं की गर्दन काटने की बात कही है. अबू मूसा कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हिंदुओं को मौत के घाट उतारने की बात कर रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, अबू मूसा कश्मीरी ने ये बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में दिया है. जिसका वीडियो अब सामने आया है. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो में मूसा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘कश्मीरी मुद्दे का हल सिर्फ आतंकवाद और जिहाद से ही हो सकता है. आजादी भीख मांगने से नहीं, हिंदुओं का गला काटने से मिलेगी. हमें जिहाद का झंडा उठाना होगा.’ इस वायरल वीडियो में मूसा अपने भड़काऊ भाषण में यह भी कह रहा है कि वो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने भी कत्लेआम की बात करता है.
कौन है आतंकी अबू मूसा कश्मीरी?
अबू मूसा कश्मीरी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है. वह LeT से जुड़े संगठन जम्मू कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट (JKUM) का सीनियर कमांडर है. अबू मूसा कश्मीरी सैफुल्लाह कसूरी का भी करीबी है और इसका नाम पिछले साल अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भी सामने आया था. वह उस समय पहलगाम में हमलावर आतंकियों को आदेश दे रहा था. उसके साथ दूसरा आतंकी रिजवान हनीफ भी शामिल था. वहीं, सूत्रों का ये भी दावा है कि पहलगाम में हुए हमले का मास्टरमाइंड अबू मूसा कश्मीरी ही था.
पाकिस्तानी नेता अब जिहाद के रास्ते पर नहीं चल रहे- अबू मूसा
वहीं, अबू मूसा ने अपने भाषण में पाकिस्तानी नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि पाकिस्तान के नेता इस्लामी सिद्धांतों से भटक चुके हैं और जिहाद के रास्ते पर नहीं चल रहे हैं. उसने अपने भाषण में आगे कहा कि जो नेता जिहाद के लिए प्रतिबद्ध नहीं है उसे पाकिस्तान पर हुकूमत करने का कोई अधिकार नहीं है.
भारतीय एजेंसियां अलर्ट मोड पर
पाक अधिकृत कश्मीर में दिए गए इस भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. अबू मूसा ने यह बयान तब दिया है जब हाल ही में LeT के टॉप कमांडर अबू कताल की मौत हो चुकी है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines