हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जूलियन अंसाजे को बचाने वाला करेगा मादुरो की वकालत, कौन है बैरी पोलैक? जिन्हें वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने किया हायर

Maduro Lawyer Barry Pollack: अमेरिका की कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए निकोलस मादुरो ने जिस वकील को हायर किया है, वह वही वकील है जिसने जूलियन अंसाजे का केस लड़ा था और उसे बचाया था. बैरी पोलैक दुनिया के बड़े और मशहूर वकीलों में से एक हैं और कई बड़े नेताओं के केस लड़ चुके हैं.

विज्ञापन
बैरी पोलैक दुनिया के मशहूर वकीलों में से एक हैं.

Barry Pollack Profile: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को ड्रग स्मगलिंग और नार्को टेररिज्म के आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है. अब उनके खिलाफ न्यूयॉर्क में मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में केस चल रहा है, जहां बीते दिन उनकी पहली पेशी हुई और उनका बचाव करने कोर्ट में वही वकील आए, जिन्होंने जूलियन अंसाजे को बचाया था, जी हां बात हो रही है हाई प्रोफाइल वकील बैरी पोलैक की, जिन्होंने मादुरो के वकील के तौर पर वकालतनामा कोर्ट में पेश किया.

अंसाजे का केस लड़ने से मिली शोहरत

बैरी पोलैक अमेरिका के मशहूर और हाई प्रोफाइल डिफेंस लॉयर हैं. हैरिस सेंट लॉरेंट एंड वेचस्लर (LLP) के पार्टनर भी हैं. विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे का केस लड़कर वे सुर्खियों में आए थे. साल 2024 में अंसाजे रिहा हुए थे और उनकी रिहाई में पोलैक ने अहम भूमिका निभाई थी. पोलैक ने एनरॉप कॉर्प के पूर्व अकाउंटेंट की पैरवी भी की थी, जो ट्रायल के दौरान बरी हो गए हैं. एनरॉन स्कैंडल में आरोपी एक एग्जीक्यूटिव को वे बरी करा चुके हैं.

30 साल से हाई प्रोफाइल डिफेंस लॉयर

गलत तरीके से मर्डर केस में 17 साल के लिए जेल भेजे गए एक शख्स मार्टिन टैंकलेप को भी उन्होंने बरी कराया था. पोलैक करीब 30 साल से वकालत कर रहे हैं और वे व्हाइट कॉलर क्राइम के एक्सपर्ट हैं. नेशनल सिक्योरिटी, फ्रॉड और हाई प्रोफाइल लोगों के केस वे लड़ चके हैं. अपने 30 साल के करियर में वे नेशनल एसोसिएशन ऑफ क्रिमिनल डिफेंस लॉयर्स के प्रेसिडेंट रहे. उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ ट्रायल लॉयर्स का फेलो भी निुयक्त किया गया था.

विज्ञापन

मादुरो की पत्नी का केस ये वकील लड़ेंगे

बता दें कि मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस का केस ह्यूस्टन में रहने वाले पूर्व फेडरल प्रॉसिक्यूटर मार्क डोनेली लड़ेंगे. डोनेली साल 2023 में टेक्सास हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन का केस लड़ा था. वहीं डोनेली ने हाल ही में अमेरिकी सीनेट के लिए रिपब्लिकन नॉमिनेशन का चुनाव लड़ा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola