bangladesh violence update: बांग्लादेश में शेख हसीना का 15 साल पुराना शासन खत्म हो चुका है। दो महीने से बांग्लादेश में जारी हिंसा के कारण आखिर उनको अपना पद गंवाना पड़ा। जिसके बाद वे भागकर भारत पहुंची हैं। हिंडन एयरपोर्ट पर ढाका से आए विमान ने लैंडिंग की है। माना जा रहा है कि शेख हसीना जल्द लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं। बांग्लादेश के आर्मी चीफ वाकर-उज-जमान ने उनको पद से हटाने की घोषणा की। जमान ने कहा कि उन्होंने अपने पद से रिजाइन कर दिया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारी सोमवार को शेख हसीना के सरकारी आवास में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद हसीना विशेष विमान से रिजाइन करके रवाना हो गईं।
बांग्लादेश के आर्मी चीफ वाकर-उज-जमान के अनुसार अब देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। आइए जानते हैं कि वाकर-उज-जमान कौन हैं? वाकर-उज-जमान इसी साल 23 जून को 3 साल के लिए बांग्लादेश के नए आर्मी चीफ बने हैं। 58 साल के वाकर-उज-जमान का जन्म 1966 में ढाका में हुआ था। उनका विवाह पूर्व जनरल मुहम्मद मुस्तफिजुर रहमान की बेटी साराहनाज कमालिका जमान से हुआ है। उनके ससुर भी 1997 से 2000 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं। वाकर-उज-जमान डिफेंस में मास्टर डिग्री कर चुके हैं।
सेना में 30 साल से कर रहे काम
वे बांग्लादेश के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के स्टूडेंट रहे हैं। वे सेना में 30 साल से ज्यादा सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पूर्व पीएम शेख हसीना के साथ पहले भी काम किया है। वाकर-उज-जमान पीएमओ में सशस्त्र बल प्रभाग में प्रमुख अधिकारी रह चुके हैं। 76 वर्षीय शेख हसीना के बारे में उन्होंने ही दुनियाभर को बताया था कि वे मुल्क से भाग गई हैं। जमान ने वर्दी में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है, अब हिंसा को रोकना होगा, काफी लोग मारे जा चुके हैं। जमान संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद के बाद सेना प्रमुख का पद संभाला है। लंदन विश्वविद्यालय के किंग्स कॉलेज से भी डिफेंस में डिग्री ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें:फिनलैंड..त्रिपुरा या दिल्ली! आखिर कहां हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
5 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
6 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
10 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
11 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines