US National Guard Died: अमेरिकी के वाशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमले में घायल नेशनल गार्ड की मौत हो गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद हमले में घायल वेस्ट वर्जीनिया के समर्सविले की अमेरिकी सेना विशेषज्ञ सारा बेकस्ट्रोम की मौत होने की पुष्टि की और बताया कि गोली लगने से घायल हुई 20 साल की सारा ने उपचार के दौरान दम तोड़ा. वहीं गोली लगने से घायल हुआ दूसरा नेशनल गार्ड 24 वर्षीय एंड्रयू वोल्फ जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
दोनों को नजदीक से गोली मारी गई थी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि 26 नवंबर दिन बुधवार को संदिग्ध युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर फारागुट स्क्वायर के पास फायरिंग की. युवक ने वेस्ट वर्जीनिया के दोनों सिक्योरिटी गार्ड को नजदीक से गोली मारी. हमलावर को मौके पर ही गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसकी पहचान अफगानिस्तान निवासी 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई, जो साल 2021 में अमेरिका आया था और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के साथ काम कर चुका था.
ज्यादा खून बहने से हुई सारा की मौत
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि सारा और एंड्रयू दोनों अमेरिकी सेना के स्पेशल ऑफिसर थे और दोनों काफी बहादुर. दोनों की सर्जरी करके गोलियां निकाली गईं, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण सारा की मौत हो गई. FBI ने गोलीबारी को आतंकी हमला माना है, लेकिन हमलावर का किसी आतंकी संगठन से कनेक्शन नहीं मिला है. हमलावर ने इस्लामिक नारे लगाए थे, लेकिन ऐसा करते हुए उसने ईविल एक्ट ऑफ टेरर किया, जिसके लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.
ग्रीन कार्ड और वीजा चेंकिग के आदेश
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 19 देशों के नागरिकों को मिले ग्रीन कार्ड और अमेरिका में शरण लिए हुए शरणार्थियों की जांच करने का आदेश दिया है. हमले के बाद व्हाइट हाउस को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था और पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था. FBI और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और US अटॉर्नी जीनिन पिरो की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ काउंट्स ऑफ असॉल्ट विद इंटेंट टू किल के आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है. मेयर मुरियल बोसर ने हमले को ब्रेजन टारगेटेड अटैक कहा और घायल की सलामती के लिए प्रार्थना की.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines