Israel Palestine War Latest Update: गाजा-इजराइल जंग के बीच इन दिनों अमरीकी विदेश मंत्री लगातार दौरे कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के प्रेसिडेंट से मुलाकात की। अब वे अंकारा के दौरे पर हैं उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले रविवार को फिलिस्तीनी समर्थकों ने अमरीकी सैनिकों के आवास वाले हवाई अड्डे पर धावा बोल दिया। जिसके बाद तुर्की पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर समर्थकों को खदेड़ दिया।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैल के गोले
तुर्की में इजराइल हमास जंग को लेकर रोजाना फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। तुर्की युद्ध शुरू होने के बाद से ही हमास के समर्थन में हैं। इसी क्रम में अमेरिका का विरोध करने के लिए दक्षिणी तुर्की के अदाना प्रांत में एक फाउंडेशन ने रैली का आयोजन किया था। इस रैली का आयोजन अमेरिका के सैन्य बैस इंसर्लिक हवाई अड्डे के पास किया गया। यहां अमरीकी सैन्य कर्मियों के आवास है। इस दौरान रैली में इंसर्लिक हवाई अड्डे को बंद करने का आह्वान किया गया।
इस आह्वान के बाद रैली में शामिल होने आई भीड़ ने तुर्की और फिलिस्तीन के झंडे लहराते हुए हवाई अड्डे के अंदर घुस गए। इसके बाद तुर्की पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बेस के अंदर घुसे समर्थकों को भी बाहर निकाला। इस दौरान समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हो गई।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
30 mins agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
36 mins agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
1 hr agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines