बांग्लादेश में फिर एक बार हिंसा भड़क उठी है, लेकिन इस बार इसकी वजह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना नहीं, बल्कि उनके विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी है. दरअसल गुरुवार को सिंगापुर में युवा नेता उस्मान हादी की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं. जिसके बाद इंडियन हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, युवा नेता उस्मान हादी पर 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ था, जिसमें नकाबपोश शूटर्स ने उनके सिर में गोली मार दी थी. हमले के बाद उन्हें ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हादी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. कई दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार उस्मान हादी जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने जैसे ही उनकी मौत की पुष्टि की. इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी उग्र हो गए.
आवामी लीग का दफ्तर फूंका
प्रदर्शनकारियों ने आवामी लीग के कार्यालय को जला दिया. उन्होंने शेख हसीना के पिता मुजीबुर रहमान के घर को भी आग के हवाले कर दिया. इससे पहले विरोधियों ने शेख हसीना के घर को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था.
अरबी लिबास में प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
कट्टरपंथियों की जमात ने ढाका में रातभर अरबी लिबास में धार्मिक नारेबाजी की. उन्होंने हम सब हादी बनेंगे के नारे लगाए. ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ हिंसा को अंजाम दिया गया है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से भी गरीब था चीन! कैसे बना दुनिया का दूसरा सबसे पावरफुल देश; जानें
‘घर से बाहर ना निकलें भारतीय नागरिक’
बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच इंडियन हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. उच्चायोग ने भारतीयों से लोकल यात्रा ना करने और घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है, इमरजेंसी के वक्त उच्चायोग या देशभर में मौजूद सहायक उच्चायोगों से तत्काल संपर्क करने को कहा गया है. अराजक तत्वों ने Chittagong में मौजूद इंडियन हाई कमीशन को भी निशाने पर लेने की कोशिश की , लेकिन सुरक्षाबलों ने हालात को बेकाबू होने से रोक दिया. जिसके बाद से भारतीय हाई कमीशन बिल्डिंग के चारों ओर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है.
हादी की मौत के बाद राष्ट्रीय शोक का ऐलान
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादी की मौत को लेकर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जुलाई विद्रोह के निडर योद्धा और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब नहीं रहे. उन्होंने कहा कि हादी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा.यूनूस ने कहा कि वो हादी की पत्नी और इकलौते बच्चे की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेंगे. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की जनता से शांति बनाए रखने की भी अपील की है.
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines