USA Teen Dies After TikTok Spicy Chip Challenge: अमेरिका में 14 साल के लड़के ने एक चैलेंज में अपनी जान गंवा दी। उसे टिकटॉक के वन चिप चैलेंज में हिस्सा लिया था। वह मैसाचुसेट्स का रहने वाला था। मां ने बताया कि उनके बेटे ने तीखी चिप्स खाई थी। इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेकिन अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
स्कूल में था, तभी लिया चैलेंज में हिस्सा
मृतक लड़के नाम हैरिस वोलोबा था। मां ने बताया कि वह स्कूल में था, तभी उसने वन चिप चैलेंज में हिस्सा लिया था।उसने अत्यधिक मसालेदार चिप्स खा ली और तुरंत उसके पेट में दर्द होने लगा। जानकारी मिलने पर परिवार वॉर्सेस्टर में डोहर्टी मेमोरियल हाई स्कूल पहुंचा। हैरिस को तत्काल घर लाया गया। वह बेहोश हो गया था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैरिस की मां का मानना है कि उसके बेटे की मौत मसालेदार चिप्स के कारण हुई है।
Harris Wolobah
अंतिम संस्कार के लिए मां ने जुटाया फंड
हैरिस के स्कूल ने उसे श्रद्धांजलि दी। वॉर्सेस्टर पब्लिक स्कूल के अधीक्षक राचेल मोनारेज ने कहा कि बास्केटबॉल के एक उभरते सितारे हैरिस वोलोबा को खो दिया है। एक मां और शिक्षक के रूप में मैं कल्पना नहीं कर सकती कि यह उनके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों पर कितना कठिन है। मेरा दिल उन सभी के लिए है जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे। हैरिस के परिवार ने उनके अंतिम संस्कार के खर्च के लिए 22,000 डॉलर से अधिक राशि जुटाई थी।
2016 में शुरू हुआ था चैलेंज
वन चिप चैलेंज 2016 में शुरू हुआ था। इसका मकसद ब्रांड की मार्केटिंग था। इसमें दुनिया के सबसे मसालेदार टॉर्टिला चिप्स में से एक को खाने के लिए कहा जाता है। चैलेंज में हिस्सा लेने वाला खुद इसे रिकॉर्ड करता है। इसमें बिना पानी पिए चिप्स खाना होता है।
कंपनी ने वेबसाइट में दे रखी है चेतावनी
पाकी ब्रांड चिप्स कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक चेतावनी दी है कि चिप्स खाने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। यह भी लिखा है कि चिप्स केवल वयस्कों को ही खानी चाहिए। अगर लोगों को सांस लेने में परेशानी हो, बेहोशी हो या लंबे समय तक मतली हो तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: यात्री को विमान में आया भयंकर उल्टी-दस्त, बदबू से परेशान हुए लोग, पायलट ने उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
30 mins agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
8 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
8 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
8 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
17 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
22 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines