ईरानी शासन के खिलाफ राजधानी तेहरान के अलावा कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों की हत्या जारी रखेंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने का आदेश दे सकते हैं.
शिया बहुल ईरान में महंगाई, आर्थिक मुश्किलों और सरकारी नीतियों को लेकर पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से प्रदर्शन जारी है. इसी दौरान ईरानी शासन ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया है. वहीं, अब तक 35 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है.
ट्रंप आपको मार देंगे- अमेरिकी सांसद
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ईरानी नेता खामेनेई को खुली धमकी दी. इस दौरान उन्होंने ईरान को तुरंत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को रोकने को कहा है. ईरान के शीर्ष धार्मिक नेतृत्व को संबोधित करते हुए सीनेटर ग्राहम ने कहा कि अगर आप उन लोगों को मारते रहेंगे जो बेहतर जिंदगी की मांग कर रहे हैं तो डोनाल्ड ट्रंप आपको मार देंगे. अपने बयान में उन्होंने कहा कि तेहरान के नेताओं को ट्रंप को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए.
ईरान में हिंसा जारी
ईरान के भीतर हालात तेजी से बदल रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कई प्रांतों और शहरों तक फैल चुके हैं. पश्चिमी शहर अबदानान से सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर मार्च करते और “खामेनेई मुर्दाबाद” के नारे लगाते दिख रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 26 से लेकर 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है. वहीं बासिज फोर्स के एक सैनिक की भी मृत्यु का दावा किया गया था.
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
11 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
11 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
18 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
20 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
21 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines