US President Joe Biden Vietnam Visit Updates: भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार को वियतनाम पहुंचे। यहां हनोई में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन, अमेरिका-चीन संबंधों समेत कई अन्य मुद्दे पर खुलकर बात की। बाइडेन ने कहा कि न तो मैं चीन को अलग-थलग करना चाहता हूं और न ही चीन को कंट्रोल करना चाहता हूं। मैं यही चाहता हूं कि अमेरिका-चीन का रिश्ता सीधा हो। मैंने किसी भी अन्य वर्ल्ड लीडर की तुलना में सबसे अधिक समय चीनी राष्ट्रपति के साथ बिताया है। हम यहां बीजिंग से अलग होने नहीं आए हैं।
चीन को सफल होते देखना चाहता हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूछा था कि मैं क्वाड, यानी ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका का समूह क्यों बनाने जा रहा हूं? तब मैंने जवाब दिया था कि यह अस्थिरता बनाए रखने के लिए है। यह चीन को अलग-थलग करने के बारे में नहीं है।
यह सड़क, हवाई क्षेत्र, समुद्र और अंतरिक्ष से लेकर हर चीज में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने के लिए था। मुझे लगता है कि चीन अपने तरीके से काम कर रहा है। मैं चीन को आर्थिक रूप से सफल होते देखना चाहता हूं, लेकिन मैं उसे नियमों के अनुसार सफल होते देखना चाहता हूं।
पीएम मोदी के मेजबानी के कायल हुए बाइडेन
जी-20 की चर्चा करते हुए बाइडेन ने कहा कि यह उन देशों तक पहुंचने के लिए है, जिन्होंने बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार जैसे मुद्दों पर प्रगति की है। जो न तो गरीब हैं और न ही अमीर हैं। हमने एक अभूतपूर्व नई साझेदारी बनाई है, जो भारत को जोड़ेगी मध्य पूर्व के साथ यूरोप और इज़राइल के साथ परिवहन के साथ जोड़ेगा। हमने यूक्रेन में रूस के क्रूर और अवैध युद्ध पर भी चर्चा की है। मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और जी 20 की मेजबानी और उनकी मेहमानवाजी के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें: G-20 में आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नहीं लौट पाए अपने देश, जाने क्यों?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
9 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines