US President Joe Biden Chinese President Xi Jinping G 20 Summit Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। दिल्ली पूरी तरह से सज गई है।
इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समेत कई अन्य मेहमान भी दिल्ली पधार रहे हैं। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आगमन को लेकर संशय कायम है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को ही दिल्ली आ रहे हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, शी जिनपिंग के जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेने को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही हमारी मुलाकात होगी।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए 7 सितंबर को भारत दौरे पर आएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, आगमन के अगले ही दिन 8 सितंबर को वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
उधर, जी-20 सम्मेलन के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी की मानें तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सम्मेलन में भाग नहीं लेने को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में चीनी राष्ट्रपति के आने अथवा नहीं आने को लेकर संशय बरकरार है। उनके मुताबिक, इस तरह की खबरें मीडिया में हैं, लेकिन जब तक लिखित में कुछ नहीं आएगा तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
पिछले सप्ताह ही समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से इस तरह की खबर आई थी कि दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए शी जिनपिंग के स्थान पर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आएंगे। कहा जा रहा है कि पिछले सप्ताह चीन ने नया मैप जारी किया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने देश में दिखाया है। इस पर विवाद जारी है।
यह अलग बात है कि भारत अपनी ओर से इस मैप पर जोरदार विरोध जता चुका है। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते ही शी जिनपिंग ने भारत आने से इन्कार कर दिया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी बड़ी जंग की चेतावनी
9 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines