Joe Biden Announced $100 million for Gaza and West Bank: इजरायल-हमास के बीच पिछले 12 दिनों से चल रही जंग में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि लाखों घायल हैं। इजरायल ने जहां हमास के कई इलाकों को नेस्तनाबूत कर दिया है तो वहीं हमास भी नरसंहार पर उतारू है। मंगलवार को गाजा के अस्पताल पर हमले में 500 लोगों की जान चली गई। इसके एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने गाजा और वेस्ट बैंक में मानवीय सहायता के लिए $ 100 मिलियन देने की घोषणा की है। बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा- “मैंने गाजा और वेस्ट बैंक में मानवीय सहायता के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 832 करोड़ रुपये) देने की घोषणा की है। यह पैसा 10 लाख से ज्यादा विस्थापित और संघर्ष प्रभावित फिलिस्तीनियों का समर्थन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास इसके लिए मैकेनिज्म होगा, ताकि यह सहायता हमास या आतंकवादी समूह नहीं बल्कि जरूरतमंदों तक पहुंच सके।”
बता दें कि बाइडेन इजरायल पहुंच गए हैं। उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर गाजा के अस्पताल के हमले में हमास का हाथ बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मदद का ऐलान करने के बाद दो ट्वीट और किए। इसमें उन्होंने हमास पर जमकर हमला बोला।
‘हमास फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता’
उन्होंने लिखा- मैं स्वयं को स्पष्ट कर दूं: फिलिस्तीनियों का विशाल बहुमत हमास नहीं है और हमास फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। मुझे इजरायली लोगों के साहस, प्रतिबद्धता और बहादुरी का सम्मान करने के लिए इजरायल में होने पर गर्व है। पिछले सप्ताह के आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिकी आपके साथ शोक मना रहे हैं। गाजा के हमले पर फिलिस्तीन के एक और आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि वह इजरायल पर हमला करना चाह रहा था, लेकिन उसकी मिसाइल मिसफायर होकर अस्पताल पर जा गिरी। इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: ‘इजरायल अस्पताल पर प्लान कर चुका था अटैक’, फिलिस्तीन के राजदूत ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines