Iran Israel Conflict : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच भीषण संघर्ष जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच कनाडा में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़कर अचानक से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन लौट गए, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है।
G7 शिखर सम्मेलन बीच में ही छोड़कर वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान और इजराइल के बीच समझौता कराने नहीं वापस लौट रहा हूं। कुछ उससे भी बहुत बड़ा होने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैं कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन छोड़कर वॉशिंगटन वापस चला गया, ताकि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर पर काम कर सकूं, लेकिन ये हगलत है। उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं है कि मैं वॉशिंगटन क्यों जा रहा हूं। इसका सीजफायर से कोई लेनादेना नहीं है। यह उससे भी बड़ा होने वाला है।
यह भी पढ़ें : ईरान का टॉप कमांडर अली शादमानी कौन है? जो इजरायली हमले में हुआ ढेर, खामेनेई से था कनेक्शन
ट्रंप ने G7 की प्रासंगिकता पर उठाए सवाल
डोनाल्ड ट्रंप ने G7 की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल 2014 में जी7 से रूस को बाहर निकालना एक रणनीतिक भूल थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि G7 जैसे मंच में चीन को शामिल करने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि उसकी ग्लोबल फैसलों में अहम भूमिका है।
यूएस राष्ट्रपति ने ईरान-इजराइल तनाव पर की सख्त टिप्पणी
उन्होंने ईरान-इजराइल तनाव पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों को नहीं रोकेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा कि उसके पास अब भी टाइम है, लेकिन ज्यादा समय नहीं है।
यह भी पढ़ें : Israel-Iran Conflict: हमले के बीच भारतीय छात्रों ने तेहरान छोड़ा, 100 आर्मेनिया के जरिए निकले
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
41 mins ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
5 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
12 hrs agoLIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
15 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines