अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 5 जून को फोन पर बातचीत हुई है। यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब दोनों देशों के बीच टैरिफ बढ़ाने की होड़ और व्यापारिक तनाव चरम पर है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, इस बातचीत की पुष्टि की गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बातचीत में किन-किन विषयों पर चर्चा हुई। व्हाइट हाउस ने भी इस बातचीत की पुष्टि तो की है लेकिन इस पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।
इस खबर के सामने आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की तेजी देखी गई है। माना जा रहा है कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को कम करने की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं US में मौजूद चीन की एंबेसी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा गया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध पर उनसे फोन पर बातचीत की।
वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा गया कि हम अमेरिका से निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के बाजार सिद्धांत को बनाए रखने, व्यापार मुद्दों का राजनीतिकरण बंद करने और चीनी तथा अन्य विदेशी व्यवसायों के लिए निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और गैर-भेदभावपूर्ण वातावरण प्रदान करने का आह्वान करते हैं। चीन अपने यहां के व्यवसायों के वैध और कानूनी अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह करेगा। चीन-अमेरिका शिक्षा सहयोग से दोनों पक्षों को लाभ होगा। अमेरिका ने जो किया, उससे उसकी अपनी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा।
किन विषयों पर हुई चर्चा?
बताया जा रहा है कि ट्रम्प और शी के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच जारी टैरिफ वॉर खत्म होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान शी ने कहा कि व्यापारिक मसलों को खत्म करने के लिए मौजूद तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील की घोषणा की। शी ने ट्रंप को चीन आने का न्योता दिया जिसे ट्रंप ने स्वीकार भी कर लिया है।
चीन के खिलाफ अमेरिका ने उठाए थे कदम
गौरतलब है कि हाल ही में ट्रम्प प्रशासन ने संकेत दिया था कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत हो सकती है, लेकिन समय और विषय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त, अमेरिका द्वारा बड़ी संख्या में चीनी छात्रों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू करने की बात भी सामने आई है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : क्यों चर्चाओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इकलौती बेटी? फर्जी नाम से कर रही थी पढ़ाई
बता दें कि ट्रम्प ने पिछले महीने ही चीन पर जिनेवा में हुए टैरिफ रोलबैक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस पर चीन की तरफ से कहा गया था कि वाशिंगटन ने “झूठे आरोप लगाए हैं और चीन पर आम सहमति का उल्लंघन करने का अनुचित आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
29 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines