Flight Crash : अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक विमान और हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विमान में लगभग 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। यह अमेरिकन एयरलाइंस का विमान था, जिसे एक हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास पोटोमैक नदी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय यात्री विमान रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हवा में टकरा गया। कई यात्रियों के मौत की खबर है, हालांकि ये पुष्टि नहीं हो पाई है कितने यात्रियों की जान गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है।
वाशिंगटन डीसी पुलिस विभाग ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है। कैन्सास से रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर जेरी मोरन ने एक पोस्ट किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कैन्सास से आने वाला एक विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति का बयान भी सामने आया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा, “मुझे इस भयानक दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
एफएए के अनुसार, पीएसए अमेरिकन एयरलाइंस के लिए उड़ान 5342 का संचालन कर रहा था, जो विचिटा, कंसास से रवाना हुई थी। अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, जेट 65 यात्रियों को ले जा सकता है। पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे की सीमा पर स्थित पोटोमैक नदी में खोज एवं बचाव अभियान में कई एजेंसियां शामिल हैं।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 hr agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
12 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
12 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
20 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines