World Latest News: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़े फैसले लिए हैं। जो बाइडेन ने डॉ. एंथनी फाउची, रिटायर्ड जनरल मार्क मिले को क्षमादान दिया है। 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए अटैक की जांच के लिए गठित समिति सदस्यों को भी उन्होंने माफ कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव की कैंपेनिंग के दौरान कई बार कार्रवाई की चेतावनी इन अधिकारियों को दी थी। ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वे उन अधिकारियों की जांच करवाएंगे, जिन्होंने बाइडेन की शह लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
यह भी पढ़ें:Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह पर टूटा बर्फीले तूफान का कहर; 40 साल बाद बदली गई ये परंपरा
माना जा रहा है कि बाइडेन का माफ कर देने का फैसला कथित तौर पर अधिकारियों को डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार से बचाना है। ट्रंप की सरकार प्रतिशोध की कार्रवाई कर सकती है, इसके कयास लग रहे हैं। बता दें कि डॉ. फाउची मशहूर फिजिशियन साइंटिस्ट और इम्यूनोलॉजिस्ट हैं, जिनको कोविड काल के दौरान बाइडेन ने अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था।
कोविड काल में उन्होंने फेस मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने और वायरस को लेकर कई दावे किए थे। इसके बाद ट्रंप ने उनके ऊपर निशाना साधा था। उनके दावों को निराधार बताते हुए खारिज किया था। ट्रंप ने उनके दावों को अमेरिकी नागरिकों की आजादी पर हमला बताया था। कोविड-19 की वजह से अमेरिका में लाखों जानें गई थीं। इसके बाद लगातार ट्रंप ने डॉ. फाउची को लेकर सवाल उठाए थे।
मार्क ने बोला था ट्रंप पर हमला
वहीं, अमेरिकी सेना के पूर्व जनरल मार्क खुद ट्रंप के निशाने पर आए थे। उन्होंने ट्रंप को फासीवादी करार दिया था। बता दें कि 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल इलाके में एक हमले के लिए ट्रंप पर सवाल उठे थे। बाइडेन ने जांच टीम का गठन किया था, जिसकी जांच की कमान मार्क मिले को दी गई थी। मिले ने घटनास्थल से सबूत जुटाए थे। इसके बाद ही ट्रंप और मिले के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। अब यूएस में कयास लग रहे हैं कि जांच दल में शामिल अधिकारियों के ऊपर ट्रंप प्रशासन बदले की कार्रवाई कर सकता है।
यह भी पढ़ें – Donald Trump का शपथ ग्रहण समारोह आज, रैली से लेकर लंच तक जानें क्या-क्या होगा खास?
कमेटी ने चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने ही अपने समर्थकों को कैपिटल हिल हमले के लिए उकसाया था। समर्थकों से ट्रंप ने चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर झूठे दावे किए थे। यही नहीं, कमेटी ने ट्रंप के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा तक चलाने की अनुशंसा कर दी थी। चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वे समय आने पर अपने विरोधियों का हिसाब बराबर कर देंगे। अब बाइडेन ने अपने अधिकारियों को क्षमादान दे दिया है। क्या ये क्षमादान अधिकारियों को ट्रंप के प्रतिशोध की कार्रवाई से बचाने में कामयाब रहेगा, यह देखने वाली बात होगी?
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', इलेक्शन में हार पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 mins agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
4 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
6 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
8 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
9 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
10 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
11 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
13 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines