हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Philadelphia Firing: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बार के बाहर गोलीबारी, 9 लोग घायल

विज्ञापन
Madhya Pradesh Bhopal Case

Philadelphia Firing: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बार के बाहर फायरिंग में नौ लोगों को गोली मार दी गई है। घटना केंसिंग्टन में एक बार के बाहर हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हो सकता है कि किसी वाहन से गोलियां चलाई गई हों। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लोगों की हालत गंभीर है और सात अन्य की हालत स्थिर है।

सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार रात ईस्ट एलेघेनी और केंसिंग्टन एवेन्यू इलाके में हुआ। पीड़ितों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से हुई।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तरी कैरोलिना के रैले में हाल ही में हुई बंदूक हिंसा पर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें पांच लोग मारे गए और दो घायल हो गए। बाइडेन ने एक बयान में कहा, “बस हो गया। हमने बहुत से परिवारों के साथ शोक और प्रार्थना की है, जिन्हें इन सामूहिक गोलीबारी का भयानक बोझ उठाना पड़ा है।” उन्होंने अमेरिका में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि बंदूक की हिंसा इतनी होती है कि कई हत्याएं अब खबर भी नहीं बनती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें