US Department of State Expressed Concern Over Justin Trudeau: खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद खासा विवाद खड़ा हो गया है। भारत ने कनाडा के डिप्लोमैट को 5 दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस विवाद की गूंज अमेरिका तक पहुंची। भारत पर लगाए गए आरोपों पर अमेरिकी विदेश विभाग ने चिंता व्यक्त की है।
आरोपों पर गहराई से चिंतित
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने एएनआई को बताया, “हम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों पर गहराई से चिंतित हैं। हम अपने कनाडा के सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। हालांकि यह महत्वपूर्ण है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े। साथ ही अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।”
भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहे
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े होने का आरोप भारत पर लगाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को नरम रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ओटावा चाहता है कि नई दिल्ली इस मुद्दे को ठीक से संबोधित करे। ट्रूडो ने तेवर नरम हुए तो उन्होंने कहा- कनाडा किसी भी तरह से भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है।
गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गोली
सीबीसी न्यूज कनाडा स्थित मीडिया कंपनी है, जो कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का एक प्रभाग है। नज्जर भारत में वांछित था। उसे 18 जून को कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में एक पार्किंग क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई। पंजाब के जालंधर के भारसिंहपुर गांव का रहने वाला निज्जर सरे में रहता था और उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। कनाडाई पीएम ट्रूडो ने सोमवार को हरदीप सिंह निज्जर पर गोलीबारी के पीछे भारत पर आरोप लगाया है। हालांकि भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
8 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
9 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
10 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines