US Army Attack: अमेरिका की सेना ने कैरेबियाई सागर में एक और शिप पर हमला किया है, जिसमें सवार लोग तो बच गए, लेकिन शिप पूरी तरह ध्वस्त हो गया. अमेरिकी सेना ने शिप पर ड्रग तस्करी करने का शक करते हुए अटैक किया, वहीं पेंटागन ने मामले में कोई टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया. वहीं इस हमले के बाद अमेरिका और वेनेज़ुएला संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं.
अमेरिकी की संयुक्त राष्ट्र परिषद से शिकायत
वेनेजुएला ने अमेरिका की शिकायत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की है. वेनेजुएला के संयुक्त राष्ट्र राजदूत सैमुएल मोंकाडा ने एक लेटर भेजकर अमेरिका के हमलों को अवैध घोषित करने की मांग की है और साथ ही वेनेजुएला की संप्रभुता का समर्थन करने की अपील भी की है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया है कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ‘अवैध राष्ट्रपति’ हैं.
कैरेबियन सागर में तैनात हुई अमेरिकी सेना
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप मानते हैं कि निकोलस मादुरो अवैध तरीके से सरकार चला रहे हैं, क्योंकि उन्हें वेनेज़ुएला की जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किसी भी तरह की वार्ता पर भी रोक लगा दी है. कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना, मरीन और परमाणु पनडुब्बी तैनात कर दी है और वेनेजुएला की सेना भी तैनात है.
सितंबर-अक्टूबर में वेनेजुएला पर हुए 5 हमले
बता दें कि 2 सितंबर 2025 से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. 17 अक्टूबर तक अमेरिका की सेना वेनेजुएला की नावों पर करीब 5 हमले कर चुकी हैं, जिनमें 27 लोगों की मौत होने का दावा वेनेजुएला ने किया है. साथ ही अमेरिका के हमलों को वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. वहीं अमेरिका का दावा है कि जिन नावों पर हमला किया, वे ड्रग स्मगलिंग करती हैं.
वेनेजुएला राष्ट्रपति के खिलाफ CIA मिशन
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरों को सत्ता से हटाने के लिए एक CIA मिशन शुरू किया है. इस सीक्रेट मिशन को क्लासिफाइड मिशन बताया जा रहा है और चर्चा है कि इस मिशन से मादुरो की जान को खतरा हो सकता है. वहीं अमेरिका अब वेनेजुएला पर जमीनी हमले करने की तैयारी भी कर रहा है, जिसे वेजेजुएला पर कब्जा करने की साजिश बताया गया है, वहीं संयुक्त राष्ट्र ने शांति बनाए रखने की अपील की है.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
7 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
9 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
18 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
23 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines