हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'संकट में है वेनेजुएला का भविष्य', UNSC के महासचिव ने जताई चिंता, मीटिंग में अमेरिका ने अपने पक्ष में क्या कहा?

UNSC Meeting on Venezuela: कोलंबिया के अनुरोध पर वेनेजुएला संकट पर UNSC की आपात मीटिंग हुई, जिसमें अमेरिका ने अपना पक्ष रखा और वेनेजुएला पर कब्जा करने के आरोपों को खारिज किया. वहीं चीन ने अमेरिका के रवैये को दादागिरी करने जैसा और पूरी दुनिया के लिए खतरनाक बताया.

विज्ञापन
मीटिंग के लिए कोलंबिया ने अनुरोध किया था.

UNSC Meeting on Venezuela: वेनेजुएला संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक हुई, जिसमें अमेरिका ने वेनेजुएला पर कब्जे के आरोपों को खारिज किया, लेकिन चीन और दूसरे देशों ने अमेरिका को घेरा. वहीं UNSC के महासचिव ने वेनेजुएला के भविष्य पर संकट मंडराने और देश में अस्थिरता, अराजकता फैलने पर चिंता जताई.

बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई ड्रग स्मगलिंग से जुड़े मामलों में अमेरिकी कानूनों के तहत मादुरो के खिलाफ की गई है. साल 2024 के चुनाव विवाद के बाद लगे प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए अमेरिका ने मादुरो सरकार पर धांधली का आरोप लगाया है और वे नार्को टेररिज्म भी चलाते हैं.

महासचिव ने वेनेजुएला के भविष्य पर जताई चिंता

चीन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अमेरिका का एक्शन दादागिरी की तरह है और विश्व समुदाय को इससे आघात पहुंचा है. बता दें कि UNSC की आपात बैठक Colombia की मांग पर बुलाई गई थी, जिसका समर्थन चीन और रूस ने भी किया था. बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वेनेजुएला की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की.

विज्ञापन

उन्होंने वेनेजुएला पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभावों की चेतावनी भी दी. गुटेरेस ने कहा कि राष्ट्रपति मादुरो को उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के साथ अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया हुआ है. वेनेजुएला का निकट भविष्य उतना निश्चित नहीं है. इस पर संकट मंडरा रहा है और बिना राष्ट्राध्यक्ष के देश नहीं चल सकता.

अंतरराष्ट्रीय कानूनों-नियमों की अनदेखी का आरोप

गुटेरस ने कहा कि वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप हताहतों की संख्या अभी तक निर्धारित नहीं की जा सकी है. सैन्य कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों का पालन भी नहीं किया गया. संयुक्त राष्ट्र चार्टर किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल के प्रयोग पर रोक लगाता है, लेकिन इसकी अनदेखी की गई.

विज्ञापन

बता दें कि वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो को सपत्नी गिरफ्तार करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. अमेरिका के इस फैसले का कई देशों ने समर्थन किया है, लेकिन विरोध करने वाले ज्यादा हैं, क्योंकि विरोध करने वालों को यह डर सता रहा है कि आज वेनेजुएला पर हमला हुआ है, कल किसी भी देश पर अमेरिका हमला कर सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola