हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

5000 फीट पर विमान का इंजन हुआ फेल, बोइंग ड्रीमलाइनर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA108 में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बाएं इंजन में खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट ने ‘मेडे’ कॉल जारी की। विमान उस समय लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को दो घंटे 38 मिनट तक हवा में रखा गया ताकि ईंधन की मात्रा कम की जा सके।

विज्ञापन
यूनाइटेड एयरलाइन्स का विमान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई है। यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान म्यूनिख के लिए उड़ान भर रहा था। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। वाशिंगटन से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन में समस्या आ गई और पायलट ने “मेडे” अलर्ट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि जब विमान में खराबी आई, तब वह करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

5 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान और…

फ्लाइट संख्या UA108 ने 25 जुलाई को वाशिंगटन से उड़ान भरी। विमान जब करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी बाएँ इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने MAYDAY कॉल की घोषणा की। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। इसके बाद विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट की ओर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

रिपोर्ट्स की मानें तो यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान द्वारा ‘मेडे’ अलर्ट जारी होने के बाद वह 2 घंटे 38 मिनट तक हवा में ही रहा। दरअसल, विमान के फ्यूल को कम करना था, इसलिए वह वाशिंगटन के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में आसमान में चक्कर लगा रहा था ताकि उसका ईंधन कम हो जाए। इसके बाद विमान वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर वापस उतरा।

यह घटना डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान से जुड़ी एक आपात स्थिति के कुछ ही देर बाद हुई है। शनिवार को उड़ान संख्या 3023 के केबिन में धुआं उठने के बाद उसमें सवार यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया था।

यह भी पढ़ें : फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी, एयर इंडिया ने जारी की नई रिपोर्ट

यूनाइटेड ड्रीमलाइनर के इंजन की विफलता हाल ही में अहमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन की दुर्घटना की याद दिलाती है, जहां उड़ान भरने के तुरंत बाद 787-8 के इंजन में गंभीर खराबी आ गई थी, जिससे इस श्रेणी के विमान में बार-बार तकनीकी खामियों की आशंका बढ़ गई है। इस घटना में 260 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें