Ukraine Russia conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों का पहला जखीरा अब बेलारूस पहुंच गया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाएंगे।
यूक्रेन की सीमा से लगे देश में सामरिक परमाणु बम तैनात करने की योजना के तहत रूस आगे बढ़ रहा है। युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय है जो रूस और उसकी रणनीतिक हार के बारे में सोचते हैं। रूसी नेता की ये टिप्पणी इस सप्ताह बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के दावों का मुहर लगाती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश को रूस से बम और मिसाइल का पहला बैच प्राप्त हुआ।
हिरोशिमा पर गिराए गए बमों से अधिक शक्तिशाली
लुकाशेंको ने रूसी और बेलारूसी मीडिया से कहा कि हमारे पास मिसाइल और बम हैं जो हमें रूस से प्राप्त हुए हैं। बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों की तुलना में तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने घोषणा की कि रूस ने बेलारूस को परमाणु हथियारों की डिलीवरी शुरू कर दी है, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जो स्पष्ट रूप से हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए विस्फोटों से तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं। लुकाशेंको का तर्क है कि हथियार केवल एक निवारक के रूप में काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: बीजेपी के सचिव SG Suryah गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई बोले- हमारी आवाज निर्भीकता से रहेगी गूंजती
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
3 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
7 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
8 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
9 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
12 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
12 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
16 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
18 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines