Ukraine Pilot Andrew Pilshikov Killed in Plane Crash: यूक्रेन ने अपने सबसे बड़े सिपाही को खो दिया है। यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार को राजधानी के पश्चिम में दो L-39 प्रशिक्षण विमानों की टक्कर के बाद तीन यूक्रेनी पायलटों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि तीन लोगों में एंड्री पिल्श्चिकोव शामिल थे। वह उन लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारी बहुत मदद की। उन्होंने कहा- जांच जारी है। विवरण पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी। निश्चित रूप से सभी परिस्थितियां स्पष्ट कर दी जाएंगी।
दर्दनाक और अपूरणीय क्षति
वायु सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना मध्य यूक्रेन के जाइटॉमिर ओब्लास्ट में हुई। यह क्षेत्र राजधानी कीव के पश्चिम में है और सीमा रेखा से सैकड़ों मील दूर है। वायु सेना ने टेलीग्राम ऐप पर लिखा- हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह हम सभी के लिए एक दर्दनाक और अपूरणीय क्षति है। जेलेंस्की ने पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा- “यूक्रेन उन लोगों को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने देश के मुक्त आसमान की रक्षा की।”
कॉल साइन ‘जूस’ से मशहूर हुए थे
रूस के आक्रमण के शुरुआती चरण के दौरान कीव पर हवाई लड़ाई में भाग लेकर एंड्री पिल्श्चिकोव ने प्रसिद्धि हासिल की थी। वह कॉल साइन ‘जूस’ से मशहूर हुए थे। जब रूस ने यूक्रेन में सैकड़ों क्रूज मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए तब पिल्श्चिकोव ने ‘जूस’ के तहत उड़ान भरी। इसके बाद उनका निकनेम जूस पड़ गया। एयरफोर्स में कॉल साइन को रेडियो कम्यूनिकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग फ्लाइट सूट और जैकेट नाम टैग पर भी किया जाता है।
हादसे की जांच
पिल्श्चिकोव रूसी हमले का पुरजोर तरीके से जवाब देते हुए प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- “क्रूज मिसाइलों को रोकना, आपका मिशन जमीन पर लोगों की जान बचाना है।” उन्होंने यूक्रेनी वायु सेना में शामिल होने के अपने सपने के बारे में भी बताया। हादसे के बाद इस बात की जांच चल रही है कि क्या उड़ान तैयारी नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया था।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
10 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
14 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
16 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
20 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
23 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines