नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ी जा रही जंग पूरी दुनिया पर बुरे असर डाल रही है। इस युद्ध के चलते तेज के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेजी से उपर गए। हालांकि भारत रूस के कच्चा तेल खरीद रहा है। भारत को तेल डिस्काउंट पर मिल रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत यूकोप के कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया है।
हालांकि भारत ने रूस से व्यापार जारी रखा। इस मामले पर यूक्रेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन भारत का एक विश्वसनीय भागीदार रहा है, लेकिन रूस से कच्चा तेल खरीदकर, भारत असल में यूक्रेनी खून खरीद रहा है। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा ने आगे कहा कि जब भारत मुनाफे पर रूस से कच्चा तेल खरीदता है, तो उसे यह समझना होगा कि इस डिस्काउंट की भरपाई कहीं और से नहीं बल्कि यूक्रेन के खून से होगी।
उन्होंने कड़े शब्दों इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत को मिलने वाले रूसी कच्चे तेल के हर बैरल में यूक्रेन का लहू मिला है। हम भारत के लिए हमेशा एक अच्छा मित्र रहे हैं। हमने भारतीय छात्रों को निकालने में समर्थन किया था। हमें भारत से यूक्रेन को और अधिक व्यावहारिक समर्थन की उम्मीद थी।
यूक्रेन की ये सख्त टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि तेल एवं गैस की अनुचित रूप से अधिक कीमतों के बीच सरकार का अपने लोगों के प्रति “नैतिक दायित्व” है।
रूस पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने व्यापार जारी रखा। साथ ही तेल के आयात को बढ़ाया। बता दें कि रूस से भारत द्वारा कच्चे तेल के आयात में अप्रैल से 50 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
2 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
3 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
6 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
6 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
10 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
10 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
10 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
10 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
11 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines