World News in Hindi: ब्रिटेन की एक महिला ने तुर्की में अपनी सर्जरी के दौरान हुए भयावह अनुभव साझा किए हैं। महिला ने अपना 12 स्टोन वजन (लगभग 72Kg) कम किया था। जिसके बाद अतिरिक्त त्वचा को हटवाने का फैसला लिया। 33 साल की सारा प्लैट साउथ वेल्स की रहने वाली हैं। उनके 4 बच्चे हैं। सारा फरवरी 2023 में इलाज के लिए तुर्की गई थीं। जहां उन्हें भरोसा दिलाया गया कि जल्द वे फिट हो जाएंगी। वहां सर्जरी से पहले क्लीनिक में स्थानीय एनेस्थेटिक दिया गया था। जिसमें मरीज को दर्द नहीं होता, लेकिन वह होश में रहता है। सारा के अनुसार जब सर्जरी शुरू हुई तो उन्हें लगा कि वे जल रही हैं। उन्हें लगा कि जैसे अंदरूनी अंग बाहर आ जाएंगे। वे होश में थीं और सर्जरी का ये अनुभव जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगी।
ब्रेस्ट लिफ्ट का इलाज करवाने के बाद उनकी त्वचा का रंग बैंगनी हो गया था। पति ने होटल के बाथरूम में जब उनकी पट्टियां हटाईं तो उनको सदमा लगा। उनकी बॉडी से भूरे रंग का तरल पदार्थ गिरने लगा था। वे चीखने लगीं। उनको लगा कि वे सदा ऐसे ही रहेंगी। उन्हें असहनीय दर्द महसूस हो रहा था। मन में आ रहा था कि नर्सों को मार डालूं। जिसके बाद दोबारा सर्जरी करवाने का विकल्प चुना। वहीं, तुर्की कॉस्मेटिक एजेंसी ने कहा कि संक्रमण का कोई मामला नहीं था। मरीज को सर्जरी के बाद आराम करना चाहिए था। लेकिन सारा ने ऐसा नहीं किया। हालांकि रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती। सर्जरी 6 महीने पहले कर दी गई। महिला को ब्लड फ्लो संबंधी दिक्कतें थीं।
पीठ पर निकल आया कूबड़
पेट और पीठ पर अतिरिक्त त्वचा रह गई थी, जिसे हटाने की जरूरत थी। पीठ पर वसायुक्त ऊतक के कारण कूबड़ जैसा उभर आया था। फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के बाद सारा घर चली गईं। बाद में उनका इलाज कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन प्रोफेसर इयान व्हिटेकर ने किया। उन्होंने चौंकाने वाली बातें बताईं। कहा कि काफी इन्फेक्शन हो गया था। स्किन के कई सेल्स डेड थे। अगर इलाज में देरी होती तो सारा की जान जा सकती थी। सारा अभी तक 9 सर्जरी करवा चुकी हैं। उनकी दाहिनी ब्रेस्ट को नहीं ठीक किया जा सका। अभी उनकी बॉडी पर गहरे निशान हैं। पेट पर अभी भी 8cm चौड़ा और 11 cm लंबा स्किन ग्राफ्ट है। 14 अगस्त को सारा की UK में 10वीं सफल सर्जरी हुई है।
ये भी पढ़ेंः Air India की एयर होस्टेस पर लंदन में हमला, होटल के कमरे में घुसा शख्स; सेक्सुअल हैरेसमेंट का भी आरोप
यह भी पढ़ें:अमेरिका में पढ़ने का सपना है? पहले पढ़ लें इस भारतीय इंजीनियर की वॉर्निंग; क्यों कहा- चकनाचूर हो जाएंगे सपने
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
20 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
23 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines