Typhoon Yagi in Vietnam Latest Update: टाईफून यागी ने दक्षिण-पूर्वी देश वियतनाम में कोहराम मचा रखा है। इस तूफान के कारण वियतनाम में सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। तूफान यागी ने हजारों एकड़ की फसलों को भी तबाह कर दिया है। वियतनाम से डराने वाली कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।
210000 लाख हैक्टेयर फसलों का नुकसान
बुधवार की सुबह मिले आंकड़ों की मानें तो टाईफून यागी के कारण वियतनाम में 143 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 58 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। भारी बारिश और तूफान के कारण 210000 लाख हैक्टेयर की फसलें खराब हो गई हैं। वियतनाम के कृषि मंत्रालय का कहना है कि किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता कांड की पीड़िता के पिता का छलका दर्द, बोले – मुद्दे को दबाने के लिए दुर्गा पूजा का सहारा ले रहीं CM ममता
भूस्ख्लन में कई लोगों ने गंवाई जान
टाईफून यागी के कारण वियतनाम के कई इलाकों में भूस्ख्लन भी देखने को मिला है। इसमें कितने लोगों की जानें गईं हैं? इसके आंकड़े अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।
10 साल में सबसे खतरनाक तूफान
बता दें कि टाईफून यागी पिछले एक दशक में दक्षिण-पूर्वी एशिया का सबसे भयानक तूफान है। शनिवार को यह तूफान वियतनाम से टकराया। यागी के कारण मौसम भी खतरनाक हो गया है। 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि टाईफून यागी रविवार से कमजोर होने लगा है। मगर इसका असर अभी तक वियतनाम में देखने को मिल रहा है। वियतनाम के कई इलाकों में बाढ़ आ गई हैं। वियतनाम के अलावा चीन में भी लैंडस्लाइड और बाढ़ देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर दो विमानों में भीषण टक्कर, टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे 277 यात्री
संबंधित खबरें
FlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
38 mins ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
2 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, बोले- कैप्टन को हरसंभव मदद दिलाएंगे
2 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
2 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
3 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
4 hrs agoसैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
16 hrs agoकॉकपिट में भिड़े पायलट? तेल अवीव जा रही फ्लाइट की क्यों करानी पड़ी सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग
22 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप ने बदला AI का नाम, कहलाएगा 'सुपर इंटेलिजेंस', आधिकारिक दस्तावेज पर किए साइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines