हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

China Hospital Fire: चीन की राजधानी बीजिंग के अस्पताल में लगी भीषण आग, लोग खिड़कियों से कूदे, 21 की मौत

Changfeng Hospital
विज्ञापन

China Hospital Fire: चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार की दोपहर एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। इससे 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं। इस दौरान तमाम लोग अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल की खिड़कियों से नीचे कूद गए। जबकि कुछ लोग एयर कंडीशन पर बैठे नजर आए। राहत बचाव का काम जारी है।

यह भी पढ़ें: Sudan Violence: कर्नाटक के 31 आदिवासी सूडान में फंसे, कांग्रेस का दावा- सरकार नहीं कर रही रेस्क्यू

दोपहर 12:57 बजे लगी आग

बिजिंग डेली के मुताबिक, राजधानी बिजिंग में चांगफेंक अस्पताल है। अस्पताल के पूर्वी हिस्से में मंगलवार की दोपहर करीब 12:57 बजे (0457 GMT) अचानक आग लगी। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान किसी की दम घुटने से मौत हुई तो कोई झुलस गया। कुल 21 मौतों की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

71 लोगों को बचाया गया

सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एक आपातकालीन टीम भी चांगफेंग अस्पताल में दुर्घटनास्थल पर पहुंची। राहत बचाव कार्य के बाद कुल 71 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

Beijing’s Changfeng Hospital

विज्ञापन
और पढ़िए – दुबई: इमारत में लगी भीषण आग, चार भारतीयों समेत 16 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- बहुत लोग अस्पताल से कूद गए

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि, यह बेहद दुखद हादसा है। मैं अपने घर की खिड़की से वीभत्स दृश्य देख रहा था। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे, और कुछ कूद भी गए। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola