Turkey Syria Earthquake: उत्तर-पश्चिम सीरियाई शहर में भूकंप के बाद चमत्कार देखने को मिला है। यहां भूकंप के झटकों के बाद ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान वहां रेस्क्यू में जुटी टीम ने जब बच्ची की रोने की आवास सुनी तो उसे सुरक्षित मलबे से निकाला, लेकिन बच्ची के माता-पिता को नहीं बचाया जा सका। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी कि जब उन्होंने बच्ची की रोने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची की गर्भनाल उसकी मां अफरा अबू हादिया से जुड़ी हुई थी, जो मर चुकी थी। बच्ची को जन्म देने वाली महिला के एक रिश्तेदार रमजान स्लीमन ने बताया कि जिंदरिस शहर में सोमवार को इमारत गिर गई जिसमें उनके रिश्तेदार फंस गए। उन्होंने बताया कि मेरे रिश्तेदारों में से बच्ची एकमात्र सदस्य रही जिसे जिंदा बचाया जा सका।
और पढ़िए –VIDEO: जो बाइडेन की पत्नी ने इस शख्स को सरेआम किया किस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
10 घंटे बाद नवजात को मलबे से निकाला
उन्होंने बताया कि भूकंप के 10 घंटे बाद नवजात को मलबे से निकाला गया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले गर्भनाल को काटा फिर बच्ची को सुरक्षित निकालकर शहर के आफरीन अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची को इनक्यूबेटर में रखा गया है जहां डॉक्टर बच्ची की देखरेख में जुटे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक गिर गया था और उसकी पीठ पर चोट के निशान हैं, लेकिन वह स्थिर स्थिति में है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर एक घंटे बाद बच्ची को लाया जाता तो शायद उसे बचाना काफी मुश्किल होता।
बच्ची के पीठ पर चोट की होगी पड़ताल
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची का वजन 3.175 किलोग्राम (7 पाउंड) था, जो एक नवजात शिशु के लिए औसत वजन है। उन्होंने कहा कि बच्ची के पीठ के चोट को ध्यान से देखना होगा कि क्या उसकी रीढ़ की हड्डी में तो कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल, बच्ची अपने पैरों और हाथों को सामान्य रूप से हिला रही है।
बता दें कि सोमवार तड़के सीरिया और तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद भी भूकंप के कई बड़े और छोटे झटके लगे। भूकंप से दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में भयानक जानमाल का नुकसान हुआ है। हज़ारों लोग मारे गए हैं और हजारों की ही संख्या में लोग घायल और बेघर भी हुए हैं।
जिंदेरिस में ही एक लड़की को भी मलबे से जिंदा निकाला
सीरिया के जिंदेरिस शहर में ही रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से एक बच्ची को जिंदा निकाला। कहा जा रहा है कि बच्ची मलबे में कंक्रीट के नीचे दबी हुई थी।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 hr agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines