Trump-Zelensky Meeting: रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात हो चुकी है। हालांकि, इस मुलाकात में भी सीजफायर पर बात नहीं बन पाई है। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप के साथ बातचीत काफी अच्छी रही, लेकिन अभी और अच्छा समय आना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दे। जेलेंस्की ने मेलानिया के लिखे पत्र का भी जिक्र किया।
कैसी रही दोनों नेताओं की मुलाकात?
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस मीटिंग में जेलेंस्की ने कहा कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही, लेकिन सबसे अच्छा अभी आना बाकी है। हमने इस दौरान कई संवेदनशील मुद्दों पर बात की है, जिनमें से पहला सुरक्षा गारंटी का मुद्दा रहा।’ उन्होंने कहा कि ‘हम सभी इस जंग को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए अमेरिका को संकेत देने होंगे कि वो सुरक्षा गारंटी के लिए तैयार हैं।’
ये भी पढ़ें: ‘युद्ध खत्म करने का अच्छा मौका’ जेलेंस्की संग मीटिंग में बोले ट्रंप
जंग खत्म करने पर राजी जेलेंस्की
दोनों नेताओं के बीच मीटिंग में जंग रोकने पर बात नहीं बनी है, लेकिन जेलेंस्की का कहना है कि वो चाहते हैं कि ये युद्ध खत्म हो जाए। इसके लिए अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन मिलना चाहिए।’ इस मीटिंग में ट्रंप और जेलेंस्की ने पुतिन के साथ मुलाकात पर भी बात की। जेलेंस्की भी ट्रंप की सुझाई गई त्रिपक्षीय बैठक पर राजी हैं। उन्होंने कहा कि ‘इसके लिए हम तैयार हैं। यह एक अच्छा आईडिया है।’
इसके साथ ही ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने भी पुतिन को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने जंग की वजह से जान गंवा रहे लोगों और बच्चों को लेकर चिंता जताई। इसको लेकर जेलेंस्की ने मेलानिया को धन्यवाद दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘मैंने पुतिन को फोन किया और फिर…’, जेलेंस्की से मुलाकात के बात ट्रंप का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines