Donald Trump Venezuela Oil Deal:अमेरिका और वेनेजुएला के बीच नई तेल डील को लेकर ग्लोबल पॉलिटिक्स में हलचल तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वेनेजुएला के साथ हुई नई ‘ऑयल डील’ के तहत होने वाली पूरी कमाई से केवल अमेरिकी उत्पाद ही खरीदेगा. ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला ने इस शर्त पर सहमति जता दी है. ट्रंप ने इसे वेनेजुएला की आर्थिक नीति में बड़ा बदलाव बताया और कहा कि यह अमेरिका के किसानों, मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा.
इसमें मुख्य रूप से ये चीजें शामिल होंगी
कृषि उत्पाद: वेनेजुएला की खाद्य जरूरतों के लिए अमेरिकी अनाज और खेती का सामान.
दवाएं और मेडिकल उपकरण: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अमेरिकी तकनीक.
इलेक्ट्रिक ग्रिड: वेनेजुएला के खस्ताहाल बिजली ढांचे को सुधारने के लिए अमेरिका में बनी मशीनरी.
क्या है इसके पीछे ट्रंप की रणनीति?
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस फैसले के माध्यम से एक तीर से कई निशाने साधे हैं. जानकारों का मानना है कि इस फरमान के जरिए ट्रंप प्रशासन रूस और चीन का प्रभाव खत्म करने के साथ-साथ वेनेजुएला के बाजार पर अमेरिकी पकड़ मजबूत करेगा. वहीं, वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार का उपयोग करके ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों को कम करके करीब $50 प्रति बैरल लाना लक्ष्य होगा. साथ ही, इस फैसले से न केवल वेनेजुएला का बुनियादी ढांचा सुधरेगा, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र को भी बड़ा बूस्ट मिलेगा.
भारत की जेब पर क्या होगा असर?
भारतीय रिफाइनरियों के लिए अच्छी खबर है. रिलायंस (RIL) और नायरा एनर्जी (Nayara) जैसी भारतीय रिफाइनरियों को वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) को प्रोसेस करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. प्रतिबंधों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह सप्लाई ठप थी, जो अब फिर से शुरू हो सकती है. वहीं, भारतीय निर्यात को झटका लग सकता है, ट्रंप ने शर्त रखी है कि वेनेजुएला अपनी तेल की कमाई से सिर्फ अमेरिकी सामान खरीदेगा.
भारत पहले वेनेजुएला को भारी मात्रा में दवाएं (Pharmaceuticals), चावल और इंजीनियरिंग सामान निर्यात करता था. ट्रंप की इस नई शर्त के कारण भारतीय निर्यातकों के लिए वेनेजुएला का बाजार पूरी तरह बंद हो सकता है, क्योंकि वेनेजुएला अब केवल अमेरिका से ही खरीदारी करने के लिए मजबूर होगा.
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
8 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
9 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
12 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines