Spain Train Accident: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. 2 हाई स्पीड ट्रेनें पहले आपस में टकराईं और फिर एक ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई. हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत होने की खबर है और 70 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से 25 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.
हादसे वाले रूट पर ट्रेन सस्पेंड
बता दें कि हादसा कॉर्डोबा स्टेट के आदमूज इलाके में हुआ हैं, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई है. मलागा से मैड्रिड जा रही हाई-स्पीड ट्रेन अचानक डिरेल हो गई और दूसरी पटरी पर पहुंच गई, जहां सामने से आ रही मैड्रिड-हुएल्वा ट्रेन से टकरा गई. दोनों हाई स्पीड ट्रेनों में करीब 500 लोग सवार थे, जिनमें चीख पुकार मच गई और वे इधर-उधर गिरे.
4 डिब्बों के बुरी तरह उड़े परखच्चे
कोर्डोबा के फायर ब्रिगेड चीफ फ्रांसिस्को कारमोना ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि एक ट्रेन तो पूरी खत्म हो गई है और उसके करीब 4 डिब्बों को परखच्चे उड़ गए. यात्रियों से भरा एक डिब्बा ढलान से करीब 4 फीट नीचे उतर गया था. अंडालूसिया के स्टेट हेल्थ मिनिस्टर एंटोनियो सैंज ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की. साथ ही हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के लिए दुआएं भी मांगी.
बेहद दुर्गम इलाके में हुआ हादसा
क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख मारिया बेलेन मोया रोजास ने बताया कि हादसा दुर्गम इलाके में हुआ है, इसलिए पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में समस्या आ रही है. आस-पास रहने वाले लोग पानी, खाना और कंबल लेकर हादसास्थल पर पहुंच रहे हैं. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ रेडक्रॉस सोसायटी भी जुटी है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हादसे पर शोक जताया है.
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
2 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
9 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
14 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
23 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines