इजरायल ने हमास पर बड़ा हमला किया है। इस बार इजरायल ने हमास की मिलिट्री विंग के हथियार बनाने वाले मुख्यालय को निशाना बनाया है। इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में हमास का शीर्ष कमांडर राद साद मारा गया। इजरायल सेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। इसमें साद के एक गाड़ी में जाने का दावा किया जा रहा है। इजरायली सेना ने हमला उस गाड़ी को उड़ा दिया।
इजरायली सेना ने बताया कि राद साद हमास के सैन्य विंग के हथियार उत्पादन मुख्यालय का प्रमुख और 7 अक्टूबर के क्रूर नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। वीडियो शेयर करते हुए सेना ने बताया कि साद गाजा पट्टी में बचे हुए अंतिम अनुभवी वरिष्ठ उग्रवादियों में से एक था और हमास के सैन्य विंग के उप प्रमुख मारवान इस्सा का करीबी सहयोगी था। उसने कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया और संगठन के सैन्य नेतृत्व में एक केंद्रीय भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने दक्षिण गाजा पर की एयरस्ट्राइक, शिविर कैंपों में 5 फिलिस्तीनियों की मौत
जानकारी के अनुसार, युद्ध के दौरान हमास की हथियार उत्पादन इकाइयों द्वारा निर्मित विस्फोटक उपकरणों के माध्यम से कई सैनिकों की हत्या के लिए वह जिम्मेदार था। पिछले महीनों में, साद ने हमास के सैन्य विंग में प्रमुख भूमिका निभाई थी। युद्धविराम समझौते के उल्लंघन में सीधे रूप से मिला था। उसने युद्धविराम के दौरान गाजा पट्टी में हथियारों के निरंतर उत्पादन की भी निगरानी की थी।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा सिटी और यूनिस शहरों पर किया अटैक, 25 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल
इजरायल की सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी मिली था। जानकारी के अनुसार साद गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में जमीन के ऊपर यात्रा कर रहा था। सेना ने जानकारी मिलते ही उसे मारने के लिए तुरंत कार्रवाई की। साद की हत्या से इजरायल और हमास के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
49 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines