Bone Smashing TikTok Trend: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए यूजर्स क्या-क्या नहीं करते रहते है, जिससे उनको ढ़ेरों लाइक्स और फोलोवर्स मिल सके। अब वहीं कुछ टीकटोकर्स फेमस होने के लिए अपने चेहरे पर नुकिले हथियारों से वार कर रहे है। यह ट्रेंड कितना फेमस करता है। इसका अंदाजा इस ट्रेंड के विडियो पर मिल रहे लाइक्स से पता लगाया जा सकता है, लेकिन इसका कितना इफेक्ट आपके चेहरे पर पड़ता है। हम आज इसके बारे में बात करेंगे। टिकटोकर्स और अधिक फेमस होने की कोशिश में अपने चेहरे की हड्डियों को तोड़ रहे हैं, जिसके तहत लोग सुंदर रूप से अट्रैक्टिव दिखने के लिए हथौड़ों और बोतलों का उपयोग कर रहे हैं और अपने चेहरे को चोट पहुंचा रहे है। इस ट्रेंड को “बोन स्मैशिंग” कहा जाता है, इस चौंकाने वाली ट्रैंड को पहले ही टिकटॉक पर 267.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
ट्रैंड का क्रेज
इसमें ट्रेंड में लोग जान-बूझकर अपनी हड्डियों को तोड़कर अपने चेहरे को नया आकार देते हैं और एक अजीब चेहरा हासिल करते हैं, जैसा कि वे टिकटोकर्स मानते हैं। कुछ लोगों ने यह दिखाने के लिए उन्होंने बोन स्मैशिंग किया है, इसके लिए वह पहले और बोन स्मैशिंग के बाद की तस्वीरें पोस्ट कर रहे है कि उन्होंने अपने चेहरे की हड्डियों को तोड़कर अलग रूप ले लिया है।
वोल्फ के नियम का गलत इस्तेमाल
वहीं कुछ लोग वोल्फ के नियम का हवाला देकर हड्डी तोड़ने के ट्रेंड को सही बता रहे हैं। वोल्फ का नियम 1800 के दशक में जूलियस वोल्फ नामक एक जर्मन एनाटोमिस्ट और सर्जन द्वारा तैयार किया गया था। वोल्फ का नियम इस विधि पर आधारित है कि हड्डियां स्थिर संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि गतिशील हैं जो लगातार रीमॉडलिंग से गुजर रही हैं। इस नियम के तहत पुरानी या टूटने वाली हड्डी को फिर से सही किया जाता है और उनकी जगह नई हड्डियां आती रहती हैं।
हड्डियों पर चोटें लगने से शारीरिक तनाव
हड्डियों पर इस तरह से वार करके शारीरिक तनाव लगाने से वास्तव में ऐसी रीमॉडलिंग की दर बढ़ सकती है और ऐसा करने से मजबूत और मोटी हड्डियां बनती हैं। इस तरह के तनाव या बल की कमी से हड्डियाँ पतली या कमजोर हो सकती हैं। यही कारण है कि वजन उठाने वाले व्यायामों से हड्डियों की मजबूती में मदद मिलती है और हड्डियों के कमजोर होने के संभावना कम होती है।
बोन स्मैशिंग वोल्फ के नियम से बिल्कुल अलग
एक रिपोर्ट के अनुसार माना गया है कि कुछ टिकटोकर्स ने अधिक “छेनी हुई” लुक पाने के लिए अपने चेहरे की बनावट को अलग रूप देने के लिए वोल्फ के नियम का गलत उपयोग कर रहे है। हालाँकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आपके चेहरे पर हथौड़ों और बोतलों से चोटें देने से आप अधिक अट्रैक्टिव दिखेंगे। वास्तव में, “बोन स्मैशिंग” सिद्धांत वोल्फ के नियम के अलग है। किसी छेनी वस्तु से झटका वास्तव में फ्रैक्चर कर देता है और साथ ही बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। हड्डियाँ टूटने के बाद ठीक हो सकती हैं, लेकिन वे हमेशा सही तरीके से ठीक नहीं होती हैं।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
43 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines