Tech Industry Layoffs Reason: प्रमुख टेक कंपनियां लगातार नौकरियों में कटौती कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल लगभग 80 हजार लोगों की छंटनी की गई है। मई महीने में ही 39 प्रमुख टेक कंपनियों ने 9472 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। जापानी तोशिबा कंपनी ने अपने लगभग 4 हजार कर्मियों को बाहर किया है। कंपनी ने अपने कई ऑफिस कावासाकी में शिफ्ट किए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मई को छोड़कर दूसरे महीनों में अधिक कटौती नौकरियों में की गई है।
वैश्विक नौकरी को लेकर डाटा पेश करने वाली वेबसाइट लेऑफ्सडॉटएफवाईआई के अनुसार अप्रैल माह में 50 प्रमुख टेक कंपनियों ने 21473 लोगों की नौकरी छीनी है। अकेली गूगल कंपनी ने ही अपनी कोर टीम से 200 लोगों को कम किया है। कैलिफोर्निया के सनीवेल में कंपनी ने अपने इंजीनियरों को टर्मिनेशन लेटर थमाया है। छंटनी का कारण डाउनसाइजिंग माना जा रहा है। इस योजना को पिछले साल शुरू किया गया था। जिसके तहत हर कंपनी को मौजूदा कर्मियों में से 6 फीसदी को कम करना था।
नौकरी खोजने वाली वेबसाइट इंडीड ने ही अपने लगभग 1 हजार कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। मई में लगभग 8 फीसदी कर्मियों को बाहर निकाला है। अधिकतर कर्मचारी अमेरिकी हैं। छंटनी का असर भी अनुसंधान और विकास इकाइयों के कर्मचारियों पर पड़ा है। माना जा रहा है कि उन पर काम का अधिक दबाव आ गया है। ग्राहकों को जो उत्पाद वितरित किए जाने हैं, उनकी क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। तोशिबा ने भी लगभग 6 फीसदी कर्मियों को बाहर कर अपने ऑफिस टोक्यो से शिफ्ट कर लिए हैं। राजधानी के पश्चिम में स्थित शहर कावासाकी में कार्यालयों के पुनर्गठन की बात कंपनी प्रबंधन ने कही है।
टिकटॉक से 1 हजार कर्मचारी बाहर
वहीं, टिकटॉक ने लगभग ऑपरेशन और मार्केटिंग से जुड़े 1 हजार कर्मियों को बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद दूसरे कर्मियों पर काम का प्रेशर आ गया है। छंटनी के पीछे कंपनी का तर्क है कि लागत बढ़ रही है। जिसमें कटौती के लिए कदम उठाया गया है। प्रमुख खुदरा कंपनी वॉलमार्ट में भी हलचल है। माना जा रहा है कि अंदरखाते कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर कवायद चल रही है। चर्चा है कि कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या में कमी की जा सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने गेमिंग डिवीजन में छंटनी की है। कंपनी ने हाई-फाई रश डेवलपर टैंगो गेमवर्क्स, रेडफॉल डेवलपर अर्केन ऑस्टिन और अल्फा डॉग स्टूडियो बंद कर दिए हैं। टेस्ला ने सॉफ्टवेयर, सेवा और इंजीनियरिंग विभागों से 6700 कर्मियों को बाहर निकाला है। अधिक छंटनियां टेक्सास और कैलिफोर्निया में की गई हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
4 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
11 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
13 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
13 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
14 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines