Israel Hamal War: इजराइल के द्वारा गाजा में एयरस्ट्राइक के बाद हजारों की संख्या में लोग उत्तरी गाजा पट्टी से दक्षिण ओर राफा बॉर्डर पर इकट्ठे हो हए हैं। गाजा के लोग राफा बॉर्डर से मिस्र में जाने की तैयारी में हैं। युद्धविराम की खबरों के बीच हजारों गाजा निवासी मिस्र में प्रवेश की उम्मीद में राफा सीमा पर पहुंचे हैं, लेकिन इज़राइल ने गाजा युद्धविराम की खबर का खंडन किया है। इजरायल ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें गाजा निवासियों को मिस्र में जाने देने के लिए युद्धविराम का बात कही गई थी। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार आज दोपहर में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तेल अवीव द्वारा युद्धविराम की खबरों का खंडन किया है। यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें इज़राइल, अमेरिका और मिस्र के बीच युद्धविराम पर सहमत की खबर आई थी। इसके तहत इज़रायल अपने हमले रोक देगा और मिस्र गाजा नागरिकों को भागने के लिए सीमा खोल देगा।
कैसी है गाजा की भौगोलिक स्थिति
गाजा की भौगोलिक स्थिति की बात करें यहां संकरी पट्टी है। गाजा के पश्चिम में भूमध्य सागर, पूर्व और उत्तर में इज़रायल और दक्षिण पश्चिम में मिस्र की सीमा लगती है। इस पूरे क्षेत्र पर इज़रायल की कड़ी निगरानी कर रहा है। गाजा से निकास के दो मार्ग हैं। इज़राइल में इरेज़ क्रॉसिंग और मिस्र के साथ राफा बॉर्डर गाजा में कोई हवाई अड्डा नहीं है। इजरायल इसके हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र पर भी नियंत्रण रखता है।
आपको बता दें कि पिछले शनिवार इजराइल में हमास के हमलों के बाद इजराइल ने हमास के गढ़ गाजा पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। घनी आबादी वाली पट्टी में हवाई हमलों में पहले ही लगभग 2,670 लोगों की जान जा चुकी है। इज़रायल अब हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए जमीनी हमले के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें : अजीबोगरीब वाकया…मृत घोषित करने के कुछ घंटों बाद ही जिंदा हुआ आदमी, डॉक्टर बोले- हमें माफ कीजिए
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
39 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
44 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines