Tarun Gulati May be First Indian-origin Mayor of London: ब्रिटेन में भारतीयों का डंका जब रहा है। यहां के वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। अब लंदन में फिर से भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कारोबारी तरुण गुलाटी ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मई 2024 में होने वाले मेयर चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।
न्यूज साइट इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 63 वर्षीय गुलाटी ने पिछले महीने भारत यात्रा के दौरान इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह लंदन की तरक्की और यहां बेहतर से बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही वे कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे लंदन के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें।
पाकिस्तानी मूल के सादिक खान हैं वर्तमान मेयर
लंदन में 21वीं सदी के आइकन अवॉर्ड्स के सह-संस्थापक गुलाटी का मानना है कि पूरे लंदन में निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्हें उम्मीद है कि उनके विचार मतदाताओं के साथ तालमेल बैठा सकते हैं। इसी आधार पर गुलाटी पाकिस्तानी मूल के वर्तमान मेयर सादिक खान को चुनौती देंगे। तरुण गुलाटी ने कहा कि लंदन के मेयर के रूप में मैं उन देशों के लोगों के बीच व्यापारिक जुड़ाव को और ज्यादा बढ़ाउंगा, जो यहां प्रवास करते हैं। इसके साथ ही एकजुटता को बढ़ावा दूंगा।
ये हैं तरुण गुलाटी के चुनावी वादे
उन्होंने कहा कि मैं एक संपन्न लंदन का निर्माण करूंगा, विकास की बाधाओं को दूर करूंगा और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा। उन्होंने वादा किया है कि अल्ट्रा-लो एमिशन जोन (यूएलईजेड) को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। वीकेंड और छुट्टियों पर कोई कंजेशन चार्ज लागू नहीं होगा। मैं उन सभी नगरों और पुलिस स्टेशनों में वीजुअल पुलिसिंग करूंगा जहां क्राइम रेट ज्यादा है। इसके अलावा लोगों के किफायती आवास भी एक प्रमुख रणनीति होगी।
वर्तमान मेयर की कुछ नीतियां रहीं हैं विवादास्पद
बता दें कि लंदन में ULEZ नाम से एक व्यवस्था है। इसे पाकिस्तानी मूल के मेयर सादिक खान ने लागू किया था। इसके तहत ड्राइवरों को लंदन में कहीं भी गैर-अनुपालन वाले वाहन को चलाने के लिए प्रति दिन GBP 12.50 का शुल्क देना होता है। बताया गया है कि सादिक खान की ये सबसे विवादास्पद और विभाजनकारी नीतियों में से एक रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुलाटी एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लेबर पार्टी के मेयर के खिलाफ चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
6 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
7 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
8 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
17 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
17 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
21 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
22 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
22 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines