Australia Attack: ऑस्ट्रेलिया के फेमस बॉन्डी बीच पर रविवार को हुए खौफनाक हमले ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया. यहूदी समुदाय के हनुक्का (Hanukkah) त्योहार के पहले दिन निहत्थे लोगों पर बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हमले को टैरर अटैक मानते हुए पीएम नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त जाहिर किया और आतंकवाद और यहूदी-विरोधी हिंसा की कड़ी निंदा की.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने इसे यहूदी ऑस्ट्रेलियनों पर किया गया ‘सोचा-समझा हमला’ बताया. उन्होंने कहा, ‘हनुक्का का पहला दिन खुशी और आस्था का पर्व होता है, लेकिन आज का दिन हमारे देश के लिए अंधकारमय है. हमारे सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि इस हमले में शामिल हर व्यक्ति को सज़ा मिले.’ वहीं, विपक्ष की नेता सुसन ले (Sussan Ley) ने कहा कि पूरा देश गहरे शोक में डूबा है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बॉन्डी बीच, जो हमारे जीवन का प्रतीक स्थान है, आज नफरत और हिंसा से दागदार हो गया है.’
ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ भारत: PM मोदी
सिडनी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, ‘आज ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का के पहले दिन उत्सव मना रहे लोगों पर किए गए भयावह आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. भारत की जनता की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इस दुख की घड़ी में भारत, ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है. भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है और इसके हर रूप और अभिव्यक्ति के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करता रहेगा.’
यह भी पढ़ें: Australia Attack: बॉन्डी बीच के हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने, साथ लाया था गोलियों का जखीरा
UK के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर (Keir Starmer) ने कहा कि ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है. उन्होंने इस हमले को ‘बेहद अमानवीय और दुखद’ बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों के सामने लोकतांत्रिक देशों को एकजुट रहना होगा.
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) ने भी घटना पर गहरा अफसोस जताया. उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सिर्फ पड़ोसी नहीं, परिवार हैं. बॉन्डी में जो हुआ है, वह हर कीवी को झकझोर देने वाला है.’
इजरायल का फूटा गुस्सा
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन साअर (Gideon Saar) ने बयान जारी कर इसे यहूदी-विरोधी (Antisemitic) हिंसा का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जो नफरत और ‘ग्लोबलाइज द इंटिफादा’ जैसे नारे फैले हैं, उनका परिणाम आज की खूनी घटना में दिखा है.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर गोलीबारी, अब तक 10 लोगों की मौत, शूटर गिरफ्तार, PM अल्बनीज ने जताया दुख
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष का रिएक्शन
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने यूरोप की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘यूरोप ऑस्ट्रेलिया और यहूदी समुदायों के साथ खड़ा है. हम एकजुट होकर नफरत, हिंसा और यहूदी-विरोध के खिलाफ लड़ेंगे.’
स्पेन के विदेश मंत्री होसे मैनुएल
स्पेन के विदेश मंत्री होसे मैनुएल अल्बारेस (Jose Manuel Albares) ने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय पर हुआ हमला पूरी मानवता पर हमला है. नफरत और आतंकवाद की हमारे समाज में कोई जगह नहीं.’
नॉर्वे और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे (Jonas Gahr Stoere) और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन (Ulf Kristersson) ने भी घटना को ‘आतंक की घटिया हरकत’ बताते हुए कठोर शब्दों में निंदा की. दोनों नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यहूदी-विरोध और आतंकी मानसिकता को किसी भी रूप में बढ़ावा न मिले.
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines