Sweden Quran Burning: स्वीडन में कुरान जलाने की घटना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के प्रस्ताव का भारत ने सपोर्ट किया है। धार्मिक घृणा से जुड़े इस प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी गई। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक शख्स ने पिछले महीने मस्जिद के सामने कुरान का अपमान किया था। सभी इस्लामिक देशों के साथ यूरोपीय संघ, पोप फ्रांसिस और स्वीडन की सरकार ने इस घटना की निंदा की थी।
12 देशों में विरोध में किया मतदान
पाकिस्तान ने कुरान जलाने पर 57 देशों के ओआईसी की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने धार्मिक घृणा के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। जिसके पक्ष में 28 देशों ने मतदान किया। 12 देशों ने विपक्ष में मतदान किया और 7 देश अनुपस्थित रहे।
हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन सहित पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान के प्रस्ताव का विरोध किया। तर्क दिया कि प्रस्ताव को मानवाधिकारों के बजाय धार्मिक प्रतीकों की रक्षा के लिए डिजाइन किया गया था। प्रस्ताव पारित होने के बाद कुछ देशों के प्रतिनिधियों ने तालियां बजाईं।
पाकिस्तान के राजदूत ने कही ये बात
मतदान के बाद पाकिस्तान के राजदूत खलील हाशमी ने जोर देकर कहा कि यह प्रस्ताव स्वतंत्र भाषण के अधिकार को कम करने की कोशिश नहीं करता है, बल्कि इसके और विशेष कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बीच एक विवेकपूर्ण संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
हाशमी ने कहा कि कुछ लोगों का विरोध पवित्र कुरान या किसी अन्य धार्मिक पुस्तक के सार्वजनिक अपमान की निंदा करने की उनकी अनिच्छा से उत्पन्न हुआ है। उनके पास इस कृत्य की निंदा करने के लिए राजनीतिक, कानूनी और नैतिक साहस की कमी है, और परिषद उनसे न्यूनतम उम्मीद कर सकती थी। हालांकि, एक दिन पहले परिषद में अमेरिकी राजदूत मिशेल टेलर ने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन कृत्यों की कड़ी निंदा करता है जो आज की चर्चा का कारण बने। जिसमें 28 जून को पवित्र कुरान का अपमान भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Guillain-Barré Syndrome के कारण पेरू ने अपने देश में लगाई हेल्थ इमरजेंसी, क्या बीमारी है ये ? जानें
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
2 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
6 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
7 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
12 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
21 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines