हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NASA ने दिखाई 'Ring Of Fire' की खूबसूरत तस्वीरें, जानें कितनी देर तक रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023 Solar Eclipse Ring Of Fire Pictures Go Viral: ग्रहण के दौरान सूर्य के अंगूठी की तरह दिखने वाली तस्वीर को ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।

विज्ञापन
रिंग ऑफ फायर अंतरिक्ष की दुनिया की सबसे खूबसूरत घटना है।

Surya Grahan 2023 Solar Eclipse Ring Of Fire Pictures Go Viral:साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो गया है। सूर्यग्रहण के दौरान आसमान में दुर्लभ नजारा दिखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने सूर्यग्रहण की तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें ‘रिंग ऑफ फायर’ बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

ग्रहण के दौरान सूर्य के अंगूठी की तरह दिखने वाली तस्वीर को ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। बता दें कि सूर्यग्रहण भारत के समय के मुताबिक, शनिवार रात 8 बजकर 34 मिनट से देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक लगा था। यानी कुल मिलाकर सूर्यग्रहण 5 घंटे 51 मिनट तक रहा। इस दौरान आसमान में बेहद खूबसूरत नजारा दिखा। बता दें कि रात होने की वजह से सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखा।

NASA ने शनिवार को ‘रिंग ऑफ फायर’ की लाइव स्ट्रीमिंग की। सूर्यग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा सीधे सूर्य के सामने से गुजरता है, लेकिन सूर्य की सतह को पूरी तरह से ढकने के लिए बहुत छोटा दिखाई देता है। इसका परिणाम यह होता है कि आकाश में आग की अंगूठी (रिंग ऑफ फायर) दिखाई देता है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्यग्रहण की शानदार तस्वीरें उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी किनारे, अटलांटिक और प्रशांत महासागर तक दिखीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें