Super Tuesday US Presidential Election 2024 : अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इस बार की जंग वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मानी जा रही है। हालांकि, इस पर मुहर मंगलवार यानी 5 मार्च को लगेगी, जिसे ‘सुपर ट्यूजडे’ कहा जाता है। सुपर ट्यूजडे अमेरिका के चुनावी कैलेंडर का सबसे अहम और व्यस्त दिन होता है। यह राष्ट्रपति चुनाव में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक तरह से निर्णायक दिन रहता है और राजनीतिक दलों के लिए उनका उम्मीदवार फाइनल करने का काम करता है।
इस दिन 16 राज्यों में चुनाव होंगे जो यह तय करेंगे कि डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए कौन उम्मीदवार होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडेन तो रिपब्लिकन की ओर से ट्रंप इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके लिए चुनाव अलास्का से लेकर कैलीफोर्निया और वर्जीनिया से लेकर वर्मोंट कर होंगे। रिपब्लिकन की ओर से भारतीय मूल की निक्की हेली ने भी दावेदारी पेश की है लेकिन ट्रंप के आगे वह अभी के प्राइमरी चुनावों में काफी कमजोर नजर आई हैं।
ट्रंप के नाम पर मुहर लगाएंगे रिपब्लिकन?
रिपब्लिकन पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अभी तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। उनको चुनौती देने वाली निक्की हेली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 27 फरवरी को मिशिगन में हुए प्राइमरी चुनाव में उन्हें 40 प्रतिशत पॉइंट्स से अधिक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वह अपने गृह राज्य साउथ कैरोलिना से भी हार गई थीं, जहां वह दो बार गवर्नर रह चुकी हैं। ऐसे में ट्रंप से आगे निकलने के लिए सुपर ट्यूजडे को निक्की के लिए आखिरी मौका माना जा रहा है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की बात करें तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि जो बाइडेन को ही फिर से उम्मीदवार बनाया जाएगा। बाइडेन को कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है जिसका असर पब्लिक ओपिनियन पोल्स में दिखाई दिया है। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उनके ही नाम पर मुहर लगाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ समय में जो बाइडेन की जनता के बीच लोकप्रियता में काफी गिरावट देखने को मिली है। इसे लेकर कराए गए कुछ सर्वे ने डोनाल्ड ट्रंप को बाइडेन से आगे निकलता दिखाया है।
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
49 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
10 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
13 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines