Sudan Conflict: सूडान में जंग जारी है। हालात भयावह हो रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के देश अपने-अपने नागरिकों को लेकर चिंतित हैं। फ्रांस ने अपने नागरिकों की वापसी का अभियान शुरू किया है। इस बीच रविवार को यूनाइटेड किंगडम ने अपने दूतावास के कर्मचारियों को सूडान से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा कि ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा यूके सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने बताया कि सशस्त्र बलों ने सूडान से राजनयिकों और उनके परिवारों को वापस लाया गया है। उन्होंने ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ब्रिटिश राजनयिकों और सैन्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने सूडान में युद्धविराम लागू करने का आग्रह भी किया।
प्रधान मंत्री ने कहा कि हम सूडान में रक्तपात को समाप्त करने और शेष ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं।
ऑपरेशन में मुस्तैद थे इतने जवान
रक्षा राज्य सचिव बेन वालेस ने बताया कि ब्रिटेन के सशस्त्र बलों ने अमेरिका, फ्रांस और अन्य सहयोगियों के साथ एक सैन्य अभियान चलाया गया। खार्तूम से ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ऑपरेशन में 16 एयर असॉल्ट ब्रिगेड, रॉयल मरीन और आरएएफ के 1200 से अधिक ब्रिटिश कर्मी शामिल थे। सचिव ने सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया है।
ईद पर 72 घंटे के लिए हुआ था युद्ध विराम
दरअसल, सूडानी सशस्त्र बल और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच बीते दो हफ्ते से संघर्ष की स्थिति है। अब तक 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। करीब चार हजार लोग घायल हुए हैं। ईद के त्योहार पर 72 घंटे के लिए युद्ध पर विराम लगाया गया था। शनिवार को खार्तूम में मुख्य रूप से सैन्य मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास जोरदार विस्फोट और झड़प हुई थी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines